फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Rohilkhand University created record more than 51 thousand people practiced yoga together

Yoga Day 2025: रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने रचा कीर्तिमान, 51 हजार से अधिक लोगों ने एक साथ किया योगाभ्यास

Sat, 21 Jun 2025 05:41 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 21 Jun 2025 05:41 PM IST
सार

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रुहेलखंड विश्वविद्यालय परिसर और 242 संबद्ध महाविद्यालयों में 51,000 से अधिक प्रतिभागियों ने एक साथ योगाभ्यास किया। इस दौरान विश्व कीर्तिमान स्थापित करने के उद्देश्य से एक साथ मंत्रोच्चारण के साथ सूर्य नमस्कार किया गया। 

विज्ञापन
Rohilkhand University created record more than 51 thousand people practiced yoga together
रुहेलखंड विश्वविद्यालय परिसर में योग करते लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

रुहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली ने शनिवार को 11 वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग संकल्प और सामूहिकता का प्रतीक थीम पर आधारित एक विशाल योग कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इसमें रुहेलखंड विश्वविद्यालय व संबद्ध कॉलेजों के 51,000 से अधिक लोगों ने एक साथ योगाभ्यास किया।

विज्ञापन


इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय परिसर और 242 संबद्ध महाविद्यालयों से 51,000 से अधिक प्रतिभागियों ने एक साथ मानक योग प्रोटोकॉल का पालन करते हुए योगाभ्यास किया। इस दौरान सूर्य नमस्कार का विश्व कीर्तिमान स्थापित करने के उद्देश्य से एक साथ मंत्रोच्चारण के साथ सूर्य नमस्कार किया गया। 
विज्ञापन


रुहेलखंड विश्वविद्यालय परिसर में कार्यक्रम का शुभारंभ कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल के योग दिवस संदेश के प्रसारण के साथ हुआ। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विशाखापत्तनम में आयोजित कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया। कुलाधिपति के निर्देशन में सूर्य नमस्कार का विश्व कीर्तिमान स्थापित करने के उद्देश्य से एक साथ 10 मिनट तक सूर्य नमस्कार कराया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मन, शरीर व आत्मा को एकीकृत करता है योग 
कुलपति प्रो. केपी सिंह ने कहा कि योग एक परिवर्तनकारी अभ्यास है जो मन और शरीर के मध्य संतुलन, सामंजस्य और संयम का प्रतिनिधित्व करता है। यह मन, शरीर और आत्मा को एकीकृत करता है। एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग की थीम वैश्विक स्वास्थ्य दृष्टिकोण के अनुरूप है व 'सर्वे संतु निरामया' अर्थात सभी रोग मुक्त हों, इसी भारतीय सभ्यता और संस्कृति को दर्शाता है। 

कार्यक्रम में वेदांता हॉस्पिटल व एसबीआई की ओर से निशुल्क मेडिकल हेल्थ चेकअप कैंप का भी आयोजन किया गया। इस दौरान कुलसचिव संजीव कुमार सिंह, डॉ. ज्योति पांडेय, विनोद कुमार, प्रो. एसएस बेदी, प्रो. पीबी सिंह, प्रो. रविंद्र सिंह, प्रो. एके सिंह, प्रो. एसके पांडेय आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed