फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Rohilkhand University admission Applications

रुहेलखंड विश्वविद्यालय:  स्नातक कक्षाओं में दाखिले के लिए कल से होंगे आवेदन

Thu, 28 Jul 2022 03:31 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Thu, 28 Jul 2022 03:31 PM IST
सार

रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने जारी किया नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आवेदन की अंतिम तिथि 21 अगस्त बताई जा रही है। सभी डिग्री कॉलेज 27 अगस्त को  मेरिट लिस्ट जारी करेंगे, हर नियम का  पालन करना होगा।

विज्ञापन
Rohilkhand University admission Applications
रुहेलखंड विश्वविद्यालय - फोटो : सोशल नेटवर्क

विस्तार

रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने शैक्षिक सत्र 2022-23 में प्रवेश के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। स्नातक कक्षाओं में दाखिले के लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर आवेदन की प्रक्रिया 29 जुलाई से शुरू होगी जो 21 अगस्त तक चलेगी। महाविद्यालयों में ऑनलाइन पंजीकरण पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 22 अगस्त रहेगी। महाविद्यालय आवेदनों की जांच के बाद मेरिट लिस्ट 27 अगस्त को जारी करेंगे।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय ने प्रवेश परीक्षा के माध्यम से जिन कोर्सेज में दाखिला होना है, उन्हें इस नोटिफिकेशन में शामिल नहीं किया है। स्नातक प्रथम वर्ष के बीए, बीएससी, बीकॉम, बीबीए, बीसीए, बीएससी कृषि, बीएससी ऑनर्स, बीलिब, विधि (पंचवर्षीय) और विभिन्न डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो रही है। ऑनलाइन पंजीकरण शुल्क 150 रुपये होगा, जो किसी भी बैंक के डेबिट, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग के जरिये जमा किया जा सकेगा। रजिस्ट्रार डॉ. राजीव कुमार का कहना है कि महाविद्यालय सभी नियमों का पालन करते हुए प्रवेश प्रक्रिया पूरी करेंगे।
विज्ञापन


इन नियमों का पालन करना होगा

  • महाविद्यालय विद्यार्थी की इच्छा के विरुद्ध, धोखे से या जबरदस्ती उनका प्रवेश अपने महाविद्यालय में नहीं कर सकेंगे।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • महाविद्यालयों को प्रवेश की सभी प्रक्रियाएं ऑनलाइन करवानी होंगी।
  • अंतिम तिथि की समाप्ति के बाद अगले तीन कार्यदिवसों में प्रवेशित छात्रों की सूची ऑनलाइन जारी करनी होगी।
  • जारी की गई तिथियों के मुताबिक ही प्रवेश होंगे। उसके बाद प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।
     
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed