'पूछताछ कक्ष खाली पड़ा है': यात्री के सवाल पर रुहेलखंड डिपो ने दिया जवाब- कर्मचारी शौचालय गया था
रोडवेज बसों और बस अड्डों पर यात्री सुविधाओं की बेहतरी के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया गया है, तब से शिकायतों की भरमार हो गई है। एक शिकायत पर रुहेलखंड डिपो के ट्विटर हैंडल से अजब जवाब दिया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में परिवहन निगम रोडवेज के एमडी के आदेश के बाद बसों और बस स्टैंडों पर यात्री सुविधाओं की बेहतरी के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया गया है, तब से शिकायतों की भरमार हो गई है। गुरुवार और शुक्रवार को चार शिकायतें ट्विटर के माध्यम से एमडी से की गई। इस पर एमडी ने एआरएम को कार्रवाई के निर्देश दिए।
गुरुवार शाम सैम मैसी नाम के एक यात्री ने ट्विटर पर शिकायत दर्ज कराई कि सेटेलाइट बस स्टैंड का पूछताछ कक्ष खाली पड़ा है। मुख्यालय स्तर से संज्ञान लेते हुए कार्रवाई का निर्देश दिया गया तो रुहेलखंड डिपो के एआरएम की ओर से सफाई दी गई कि कर्मचारी शौचालय गया था।
CM योगी के बयान पर बोली अशरफ की बहन: मिट्टी में दो साल पहले ही मिला दिया था हमें, अब किससे फरियाद करें
इस ट्वीट के बाद यूजर्स ने सरकारी व्यवस्था की खूब खिंचाई की। हालांकि, इसके कुछ देर बाद भी एआरएम ने ट्वीट किया गया कि शिकायत का संज्ञान लिया गया है। संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा एक यात्री ने बरेली डिपो की बस में रामपुर से सवारियां न बैठाने की शिकायत दर्ज कराई।
रोजाना आ रहीं चार से पांच शिकायतें
इस शिकायत के आधार पर एआरएम ने चालक-परिचालक से वेतन से दो-दो सौ रुपये काटने संबंधी कार्रवाई का हवाला दिया। आयुष मिश्रा नाम के यूजर ने फर्स्ट एड बॉक्स को लेकर शिकायत दर्ज कराई। बस स्टैंड और बसों में बदहाल यात्री सुविधाओं को लेकर रोजाना औसतन चार से पांच शिकायतें आ रही हैं।
एआरएम रुहेलखंड डिपो योगेंद्र कुमार ने बताया कि कुछ यात्रियों की ट्वीट पर शिकायतें आई थीं। इनमें पूछताछ को लेकर भी शिकायत थी। शिकायतों का निस्तारण कर दिया गया है। पूछताछ कक्ष पर तैनात कर्मचारी उस समय शौचालय गया हुआ था।