CM योगी के बयान पर बोली अशरफ की बहन: मिट्टी में दो साल पहले ही मिला दिया था हमें, अब किससे फरियाद करें
अशरफ की पत्नी जैनब ने कहा कि उनके पति की जान को खतरा है। एक अधिकारी ने उन्हें दो सप्ताह में निपटाने की धमकी दी है। इसलिए वे लोग प्रयागराज से बरेली आए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
माफिया अतीक अहमद के भाई अशरफ की पत्नी और बहन ने उसकी जान को खतरा बताया है। अशरफ को प्रयागराज ले जाने से पहले बरेली जिला जेल पहुंचीं उसकी पत्नी जैनब और बहन आयशा ने शनिवार को मीडिया से बात की। बहन आयशा ने कहा कि किसी को मिट्टी में मिलाने का मतलब यह नहीं होता कि किसी को सड़क पर खड़ा करके गोली मार दी जाए।
उन्होंने कहा कि किसी व्यक्ति को आर्थिक रूप से खत्म करके भी उसे मिट्टी में मिलाया जा सकता है। हम लोगों के साथ करीब दो साल पहले ही यह सब कुछ हो चुका है। हमारे बंगले मिट्टी में मिला दिए गए, खाते सीज कर दिए गए। अब इससे ज्यादा हमारा क्या नुकसान करना बाकी है।
'पति को जान का खतरा'
अशरफ की पत्नी जैनब ने कहा कि उनके पति की जान को खतरा है। एक अधिकारी ने उन्हें दो सप्ताह में निपटाने की धमकी दी है। इधर तीन दिन बाद ही दोबारा प्रयागराज के जाने की तैयारी है। उन्हें पुलिस पर भरोसा नहीं है। अशरफ की बहन और पत्नी ने कहा कि उमेश पाल हत्याकांड की न्यायिक या सीबीआई जांच की जाए। वे मुख्यमंत्री से इसकी मांग करेंगे।
संबंधित खबर- Umesh Pal Hatyakand: अशरफ को हत्या का डर! वकील के साथ प्रयागराज से बरेली पहुंचीं बहन आयशा और पत्नी जैनब
पुलिस ने उमेश पाल हत्याकांड में अशरफ को भी साजिश रचने का आरोपी बनाया गया है। इसी सिलसिले में प्रयागराज पुलिस ने कोर्ट से उसका बी वारंट लिया है। प्रयागराज से आई टीम ने बरेली जिला जेल (केंद्रीय जेल-2) पहुंचकर जेल अधीक्षक राजीव शुक्ला से मुलाकात की। अशरफ के वकील भी प्रयागराज से टीम के साथ आए हैं।
प्रयागराज सीजेएम कोर्ट में पेशी होगी
प्रयागराज पुलिस अशरफ को वहां के सीजेएम कोर्ट में पेश कर उमेश पाल हत्याकांड में न्यायिक अभिरक्षा मांगेगी। इसके मंजूर होते ही उमेश पाल हत्याकांड में पूछताछ के लिए अशरफ का पुलिस रिमांड मांगा जाएगा। सूत्रों के मुताबिक टीम अशरफ का 14 दिनों का कस्टडी रिमांड मांग सकती है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.