फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Robbery in the house at knife point, jewelery taken away

Bareilly News: चाकू की नोक पर घर में डकैती, नकदी समेत आठ लाख के जेवर ले गए

Tue, 02 Jul 2024 05:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2024 05:34 AM IST
विज्ञापन
Robbery in the house at knife point, jewelery taken away
भमोरा। चोरी के बाद बिखरा पडा सामान-संवाद
भमोरा। घर में घुसकर बुजुर्ग महिला को चाकू की नोक पर लेकर नकदी समेत लाखों के जेवर डकैत उठा ले गए। जाते-जाते चार दिन के अंदर उनके बेटे व ताऊ को जान से मारने की धमकी भी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने घर में जांच कर साक्ष्य एकत्रित किए। फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


छत के जाल को हटाकर घर में घुसे डकैत देवचरा निवासी वृद्ध रेखा सेहगल के गर्दन पर चाकू रख बेटे प्रतीक के 1.70 लाख रुपये नकद के साथ चार लाख की जेवर, उनके 25 हजार रुपये नकद, एक गले का हार सेट, चार जोड़ी कुंडल, छह अंगूठी, एक जोड़ी डायमंड रिंग, दो जोड़ी पायल, दो चांदी के सिक्के करीब आठ लाख रुपये के सामान ले गए।
विज्ञापन

वारदात में छह लोग थे शामिल
बुजुर्ग महिला ने बताया कि वारदात को अंजाम देने वालों की संख्या छह थी। एक का हाथ जला हुआ था। सामान की चोरी के बाद सभी डकैत मेन दरवाजे का ताला तोड़ भाग गए। इसके बाद कमरे में बनी खिड़की से चीखने-चिल्लाने की आवाज पर पड़ोसी घर में आए तब डकैत भाग चुके थे। मामले में पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर जांच-पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेखा सेहगल के पुत्र प्रतीक सेहगल ने बताया कि शनिवार को उनकी नौकरी के सिलसिले में दिल्ली में मीटिंग थी। पत्नी स्वाति मायके गई हुई थी। शनिवार रात चोर छत पर लगे जाल को हटा कर घर में घुस गए, जिस कमरे में मां सो रही थी। लॉक तोड़ने के बाद मां की गर्दन पर चाकू लगाकर सारा घर खंगाला, फिर सामान चुराकर फरार हो लिए।

दर्जनों चोरियों का खुलासा नहीं

20 जून को ग्राम सेंधा निवासी धारा सिंह के घर चोर करीब 15 लाख की चोरी कर फरार हो गए थे। 7 जून को भी मकरंदपुर-ताराचंद निवासी प्रेमपाल के घर से 10 लाख रुपये के जेवर के साथ 20 हजार रुपये की नकदी चोरी हुई थी। पिछले दो महीना में क्षेत्र में लगभग दर्जनों चोरियां हो चुकी हैं, लेकिन खुलासा किसी का नहीं हो सका है। संवाद

तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच कर जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
ऋषिपाल सिंह, एसओ, भमोरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed