फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Robbery in grocery store, thieves seen in CCTV footage

किराना दुकान में चोरी, सीसीटीवी फुटेज में दिखे चोर

Thu, 27 May 2021 01:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 27 May 2021 01:38 AM IST
विज्ञापन
Robbery in grocery store, thieves seen in CCTV footage
सीसीटीवी में कैद चोर। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सीबीगंज की पिंक सिटी कॉलोनी में हुई घटना, थाने में दी तहरीर

विज्ञापन
सीबीगंज। शटर के ताले तोड़कर दो चोरों ने किराना की दुकान से नकदी और सामान चोरी कर लिया। हालांकि, सीसीटीवी फुटेज में चोरों की तस्वीर कैद हो गई है।
सीबीगंज में राजकीय पॉलिटेक्निक के सामने स्थित पिंक सिटी कॉलोनी में रहने वाली राखी वर्मा की किराना की दुकान है। रोजाना की तरह ही मंगलवार शाम राखी दुकान बंद करके अपने घर चली गई। रात करीब डेढ़ बजे दो चोर शटर के ताले तोड़कर दुकान में घुस गए। वहां से चोर गल्ले में रखे करीब पंद्रह सौ रुपये और सामान चोरी कर ले गए। सुबह लोगों ने ताले टूटे देखकर राखी को घटना की जानकारी दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की तो एक कैमरे में मास्क लगाए दो चोर वहां से जाते दिखे। राखी ने पुलिस को तहरीर दे दी है लेकिन अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed