{"_id":"656c12d8e09f329b64080e86","slug":"robbers-stopped-the-policemen-for-the-robbery-in-bareilly-2023-12-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: लूटने के लिए रोकी बाइक, टॉर्च जलाते ही दिखा कुछ ऐसा, उल्टे पैर भागने लगे लुटेरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: लूटने के लिए रोकी बाइक, टॉर्च जलाते ही दिखा कुछ ऐसा, उल्टे पैर भागने लगे लुटेरे
Sun, 03 Dec 2023 11:02 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 03 Dec 2023 11:02 AM IST
सार
बरेली में शुक्रवार रात गश्त पर निकले पुलिसकर्मियों को बदमाशों ने रोक लिया। लुटेरों ने टॉर्च जलाई तो वर्दी देख सिट्टी-पिट्टी गुम हो गई और भागने लगी। पुलिसकर्मियों ने पीछा कर दोनों को दबोच लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात दो लुटेरों ने लूट की योजना बनाई। वह पुलिसवालों की बाइक ही रोक बैठे। टॉर्च की रोशनी में पुलिस की वर्दी दिखी तो लुटेरे भागने लगे, पुलिस ने पीछा कर दोनों को पकड़ लिया।
विज्ञापन
शुक्रवार रात इज्जतनगर थाना पुलिस गश्त कर रही थी। कसमापुर रोड पर एयरफोर्स की दीवार के अंतिम छोर पर अंधेरे में पुलिस की बाइक निकली तो अचानक सामने आकर दो लोगों ने उसे रोकने की कोशिश की। टॉर्च की रोशनी पड़ने पर इन्हें पता लगा कि बाइक सवार पुलिसवाले हैं। इस पर दोनों आरोपी भागने लगे। सिपाही अनुराग ने दौड़ाकर दोनों को पकड़ लिया।
विज्ञापन
दोनों ने अपने नाम मुड़िया अहमदनगर निवासी यूनुस और सिकरापुर निवासी राहिद बताए। अपना खर्चा चलाने के लिए राहगीरों को लूट लेते हैं और बंद घर में चोरी करते हैं। बाइक की लाइट देखकर राहगीर को लूटने के इरादे से आए थे, लेकिन धोखे से पुलिस से सामना हो गया। दोनों के पास से चाकू और टार्च बरामद हुई है। इज्जतनगर थाने में दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
बदमाशों ने पुलिस पर फायर झोंका
भोजीपुरा में लूट की योजना बनाते बदमाशों ने पुलिस के टोकने पर फायर झोंक दिया। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों बदमाशों को पकड़ लिया। प्रभारी निरीक्षक भोजीपुरा जगत सिंह ने बताया कि शनिवार तड़के चार बजे मुखबिर की सूचना पर एसआई संजय सिंह टीम के साथ सैदपुर सरौरा की पुलिया पर पहुंचे। वहां दो बदमाशों को देखकर पुलिस ने उन्हें टोका।
बदमाशों ने पकड़े जाने के डर से जान से मारने की नीयत से पुलिस पर तमंचे से फायर कर दिया। पुलिस ने घेराबंदी कर बदमाशों को पकड़ लिया। उन्होंने अपने नाम पचदौरा दोहरिया निवासी तालिब व मझोला सर्वसुख निवासी इम्तियाज बताया। तमंचा व कारतूस बरामद कर दोनों को कोर्ट में पेशकर जेल भेज दिया गया।