फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Robbers broke into windows in Shergarh, robbed property worth Rs 4.70 lakh

शेरगढ़ में खिड़की तोड़कर घर में घुसे लुटेरों ने 4.70 लाख की संपत्ति लूटी

Fri, 14 Feb 2020 01:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
Robbers broke into windows in Shergarh, robbed property worth Rs 4.70 lakh
chori - फोटो : amarujala
शेरगढ़। मानपुर पूर्वी गांव में बुधवार रात चार बदमाश खिड़की तोड़कर घर में घुसे और भाई-बहन को तमंचा तानकर कब्जे में ले लिया। इसके बाद घर से 70 हजार की नकदी और करीब चार लाख के जेवर लूट लिए। सूचना पर सीओ बहेड़ी ने फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचकर छानबीन की। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट चोरी में दर्ज की है। इसमें एक बदमाश को नामजद किया गया है, जबकि तीन अज्ञात बताए गए हैं। हालांकि पुलिस घटना पर संदेह जता रही है।
विज्ञापन

मानपुर पूर्वी निवासी राजकुमार सिंह और उनकी बहन ऋषिबाला बुधवार रात घर में सो रही थीं। राजकुमार के अनुसार परिवार के बाकी लोग बरेली में रहते हैं। रात में चार बदमाश खिड़की तोड़कर घर में घुस आए। बदमाशों ने तमंचे के बल पर उन्हें और उनकी बहन को कब्जे में ले लिया। इसके बाद आलमारी तोड़कर उसमें से 70 हजार की नकदी और करीब चार लाख के जेवर लूट लिए। उन्होंने एक बदमाश को पहचान लिया। बदमाशों के जाने के बाद सुबह राजकुमार ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। इसी दौरान सीओ बहेड़ी रामानंद राय फोरेंसिक टीम के साथ पहुंचे और छानबीन की। सीओ ने बताया कि मामला संदिग्ध लग रहा है। तहरीर के आधार पर गांव के दीपक और तीन अज्ञात पर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed