{"_id":"67e70e1e55382c3351092347","slug":"robber-with-a-bounty-of-rs-25000-arrested-shot-in-the-leg-bareilly-news-c-4-bly1015-608421-2025-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: 25 हजार का इनामी लुटेरा गिरफ्तार, पैर में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: 25 हजार का इनामी लुटेरा गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
विज्ञापन
आजम नगर का निवासी है विशाल के पास से तमंचा, कारतूस और नकदी बरामद
सिरौली (बरेली)। शुक्रवार रात मुठभेड़ के बाद पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश आजम नगर निवासी विशाल को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पैर में गोली लगी है। उसके पास से तमंचा, कारतूस और नकदी बरामद हुई। बदमाश कई मुकदमों में वांछित था।
सिरौली थाना प्रभारी रामरतन सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार रात आंवला-शाहबाद रोड पर विशनपुरी चौराहे के पास वह टीम के साथ वाहन चेकिंग कर रहे थे। शाहबाद की तरफ से एक बाइक आती दिखी। उसे रोकने का इशारा किया तो बाइक सवार बिसौली रोड की ओर भागने लगा। पुलिस ने लिलौर झील के पास आरोपी को घेर लिया। आरोपी ने तमंचे से पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में बदमाश को पैर में गोली लग गई। पुलिस उसे थाने ले लाई। पूछताछ में पता लगा कि उसका नाम विशाल है, वह बरेली शहर के ताड़ीखाना रोड आजमनगर का निवासी है।
-- -
दर्जन भर संगीन मुकदमे दर्ज
विशाल के पास से मिली बाइक उसने अपने दोस्त सुभाषनगर निवासी विशाल शर्मा की बताई। उसके पास से तमंचा, कारतूस व 220 रुपये भी बरामद हुए। सीओ मीरगंज ने भी उससे पूछताछ की। उसने सात माह पहले शिवपुरी के पास बाइक लूटने की वारदात को कबूला। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसे अदालत में पेश किया है। पुलिस ने बताया कि विशाल पर जिले के विभिन्न थानों में लगभग एक दर्जन संगीन धाराओं के मुकदमे दर्ज हैं। उसे पकड़ने के लिए एसएसपी अनुराग आर्य ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। संवाद