फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Robber bride ran away after robbing three grooms in four years

Bareilly News: चार साल में तीन दूल्हों को लूटकर भागी लुटेरी दुल्हन

Fri, 17 Nov 2023 12:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 17 Nov 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
Robber bride ran away after robbing three grooms in four years
बरेली। लुटेरी दुल्हन ने चार साल में तीन शादियां की। झूठा प्यार जताकर हर बार वह माल लूटकर फरार हो गई। बृहस्पतिवार को एसएसपी दफ्तर पहुंचकर दो पीड़ितों ने कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

इज्जतनगर के बिहारमान नगला निवासी इमरान ने बताया कि चार साल पहले भोजीपुरा की युवती से उनकी मुलाकात हुई। जान-पहचान बढ़ी तो उन्होंने युवती से निकाह कर लिया। निकाह के बाद युवती ने रुपयों की मांग शुरू कर दी। शुरुआत में तो वह उसकी सभी ख्वाहिशें पूरी करता रहा पर बाद में उसे रुपये देना कम कर दिया। इसके बाद युवती उसे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने लगी। वर्ष 2021 में युवती उनके घर में रखे 35,000 रुपये और जेवर लेकर किसी के साथ चली गई। बाद में पता चला कि पहले ही युवती की शादी भोजीपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। वहां जाने पर पता चला कि युवती ने धमकाकर और रुपये लेकर पति को छोड़ दिया था।
विज्ञापन

इमरान ने बताया कि कुछ दिन पहले उनके घर नोटिस आया तब उन्हें पता चला कि युवती ने उनके खिलाफ भोजीपुरा थाने में मुकदमा लिखा दिया है। अब वह समझौते के लिए और रुपये मांग रही है। साथ में यह भी पता चला कि युवती ने चार साल में तीन शादियां की हैं। सात माह पहले उसने सलीम नाम के युवक से भी निकाह किया था। उसके घर से भी रुपये लेकर फरार हो गई थी। अब सलीम से दो लाख रुपये मांग रही है। इमरान और सलीम दोनों एक साथ एसएसपी ऑफिस में शिकायत करने आए थे। एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने इज्जतनगर पुलिस को मामले की जांच व कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed