फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   ROB construction begins, Pitambarapur railway gate closed

Bareilly News: आरओबी का निर्माण शुरू, पितांबरपुर रेलवे फाटक बंद

Wed, 14 Jan 2026 02:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jan 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
ROB construction begins, Pitambarapur railway gate closed
पितांबरपुर रेलवे फाटक पर आरओबी का निर्माण शुरू, पूर्ण रूप से परमानेंट बंद कर दिया गया रेलवे फाट
फरीदपुर। क्षेत्र में पितांबरपुर रेलवे फाटक पर रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) के निर्माण का काम मंगलवार से शुरू हो गया है। इसको बनाने में एक साल से अधिक का समय लग सकता है। वहीं, दूसरी ओर फाटक के बंद होने से अब वाहनों को वैकल्पिक मार्ग गौसगंज रेलवे फाटक से होते हुए गुजरना होगा। इस कारण लोगों को आवागमन में पांच-पांच किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ेगा।
विज्ञापन

पितांबरपुर रेलवे फाटक के ओवर ब्रिज को सेतु निगम द्वारा बनवाया जा रहा है। इसके हिस्से का काफी समय से निर्माण चल रहा है। अब रेलवे की तरफ से फाटक के ऊपरी हिस्से पर आरओबी का निर्माण मंगलवार से शुरू कर दिया गया है। रेलवे ने स्थायी पितांबरपुर रेलवे फाटक को पूर्ण रूप से बंद कर दिया है। अगले वर्ष तक आरओबी बनने की संभावना है। दिल्ली लखनऊ रेलवे लाइन फरीदपुर नगर से होकर निकलती है।
विज्ञापन

कस्बे के लोग और फरीदपुर होते हुए बुखारा और बदायूं को जाने वाले लोग भी इसी फाटक से निकल कर जाते थे। अब सभी को गौसगंज रेलवे फाटक से होकर आवागमन करना होगा। हालांकि यह मार्ग संकरा है। यहां से गुजरने में वाहन चालकों को जाम की परेशानी झेलनी पड़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे के ऑटोकैड इंजीनियर सोनद यादव ने बताया कि रेलवे फाटक को स्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि वैकल्पिक व्यवस्था बनाने के लिए पुलिस-प्रशासन को पत्र भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed