फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Roadways will run additional buses on Diwali and Chhath festival

दीपावली और छठ पर्व पर रोडवेज चलाएगा अतिरिक्त बसें

Sun, 31 Oct 2021 01:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 01:46 AM IST
विज्ञापन
Roadways will run additional buses on Diwali and Chhath festival
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
यात्रियों की सुविधा के लिए 2 से 11 नवंबर तक रहेगी व्यवस्था
विज्ञापन

बरेली। दीपावली एवं छठ पर्व को लेकर रोडवेज की ओर से अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा। यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर परिवहन मुख्यालय से क्षेत्रीय प्रबंधक को आदेश मिल चुका है।
दीपावली चार नवंबर को और छठ का पर्व 10 नवंबर को मनाया जाएगा। इसके मद्देनजर प्रदेश सरकार ने पूरे उत्तर प्रदेश में रोडवेज बसों के अतिरिक्त संचालन के आदेश दिए हैं। रोडवेज को प्राप्त आदेश के मुताबिक, अतिरिक्त बसों के संचालन की व्यवस्था पर्व के एक दिन पहले से और पर्व समाप्ति के एक दिन बाद तक रहेगी। यानी दो नवंबर से 11 नवंबर तक अतिरिक्त बसों के संचालन की व्यवस्था रहेगी। आस पास के अलावा अंतरराज्यीय रूटों पर भी बसें बढ़ाई जाएंगी। सबसे अधिक बसें दिल्ली रूट पर चलाई जाएंगी।
विज्ञापन

क्षेत्रीय प्रबंध आरके त्रिपाठी ने बताया कि यात्रियों की उपलब्धता के अनुसार बसों का फेरा बढ़ा कर व्यवस्था बनाई जाएगी। खास तौर से दिल्ली रूट पर 380, राजस्थान (आगरा) रूट पर 60 और उत्तराखंड रूट के लिए 110 बसें लगाई जा रही हैं। लोकल रूट के लिए 115 बसों की व्यवस्था की गई है। इस दौरान चालक परिचालक और कार्यशाला में काम करने वाले कर्मचारियों को अतिरिक्त कार्य करने के लिए अलग से प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed