फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Roadways will recruit women operators on contract, employment fair will be organized

Bareilly News: संविदा पर महिला परिचालकों की भर्ती करेगा रोडवेज, लगाया जाएगा रोजगार मेला

Wed, 29 Jan 2025 02:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
Roadways will recruit women operators on contract, employment fair will be organized
बरेली। संविदा पर महिला परिचालकों की भर्ती के लिए रोडवेज की ओर से 17 फरवरी को रोजगार मेला का आयोजन किया जाएगा। रोजगार मेला में अनुबंध के आधार पर संविदा पर महिला परिचालकों की सीधी भर्ती की जाएगी।
विज्ञापन

महिला सशक्तीकरण अभियान के तहत मुख्यालय ने रोडवेज में संविदा पर महिला परिचालकों की नियुक्ति का आदेश दिया है। स्थानीय स्तर पर इसके लिए 17 फरवरी को क्षेत्रीय कार्यशाला में सुबह 10 से शाम पांच बजे तक रोजगार मेला का आयोजन किया जाएगा। संविदा पर भर्ती के लिए आयु सीमा 18 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है। अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति को आयु सीमा में छूट दी जाएगी। आरएम दीपक चौधरी ने बताया कि शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट होना चाहिए। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, उत्तर प्रदेश कौशल विकास निगम में पंजीकृत, एनसीसी, एनएसएस और स्काउट-गाइड प्रमाण पत्र धारक आवेदकों को मेरिट के आधार पर प्राथमिकता दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed