फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Roadways nodal officer gave instructions to increase income

Bareilly News: रोडवेज के नोडल अधिकारी ने आय बढ़ाने का दिया निर्देश

Sat, 25 Oct 2025 03:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 25 Oct 2025 03:10 AM IST
विज्ञापन
Roadways nodal officer gave instructions to increase income
सेटेलाइट और पुराने बस अड्डे का किया निरीक्षण, क्षेत्रीय कार्यशाला का भी लिया जायजा
विज्ञापन

बरेली। परिवहन निगम (रोडवेज) के नोडल अधिकारी आरबीएल शर्मा ने शुक्रवार दोपहर सेटेलाइट और पुराने बस अड्डे का किया निरीक्षण किया। क्षेत्रीय कार्यशाला का भी जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। रोडवेज की आय बढ़ाने के विकल्प तलाशने का निर्देश दिया।
अधिकारियों के मुताबिक, त्योहारी सीजन में बसों के संचालन, निगम को हुई आय की जानकारी लेने के साथ व्यवस्थाओं को देखने के लिए नोडल अधिकारी अचानक बरेली आए थे। निरीक्षण के बाद अधिकारियों के साथ बैठक में 18 से 30 अक्तूबर तक लागू प्रोत्साहन योजना, रोडवेज की विशेष व्यवस्था आदि की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने परिक्षेत्र में किसी तरह की दुर्घटना नहीं होने पर संतोष जताया।
विज्ञापन

चालकों-परिचालकों की नियमित काउंसलिंग और बसों का संचालन सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए। रूटों पर नियमित चेकिंग कराने, नशे में मिलने वाले चालकों-परिचालकों पर दंडात्मक कार्रवाई करने की हिदायत दी। बैठक में आरएम दीपक चौधरी, सेवा प्रबंधक मोहम्मद अजीम, एआरएम संजीव कुमार श्रीवास्तव, एआरएम अरुण कुमार वाजपेई समेत अन्य कर्मचारी व अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed