फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Roadways e-bus charging station will be built in Badaun, 50 buses will be available soon

Bareilly News: बदायूं में बनेगा रोडवेज का ई-बस चार्जिंग स्टेशन, जल्द मिलेंगी 50 बसें

Thu, 13 Jun 2024 05:16 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Thu, 13 Jun 2024 05:16 AM IST
विज्ञापन
Roadways e-bus charging station will be built in Badaun, 50 buses will be available soon
बरेली। रोडवेज के बेड़े में जल्द ई-बसें शामिल की जाएंगी। शासन स्तर पर ई-बसों की खरीद और निजी कंपनियों की ई-बसाें की सेवाएं अनुबंध पर लेने की प्रक्रिया शुरू होने के साथ स्थानीय स्तर पर इनके संचालन की तैयारियां होने लगी हैं। बरेली रीजन का पहला ई-बस चार्जिंग स्टेशन बदायूं में बनाया जाएगा। दूसरे चरण में बरेली के पुराना रोडवेज बस अड्डे को ई-बस डिपो के रूप में विकसित किया जाएगा। पहले चरण में रीजन को दो खेप में 50 ई-बसें मिलनी हैं।
विज्ञापन

अगले तीन महीने में रीजन को ई-बसों का आवंटन शुरू हो जाएगा। इन बसों के संचालन के लिए बदायूं में दातागंज रोड स्थित वर्कशॉप में 50 बसों का चार्जिंग स्टेशन बनाने का काम शुरू हो गया है। काम सितंबर तक पूरा किया जाना है। पहली खेप में मिलने वाली सभी 50 ई-बसों को फिलहाल बदायूं से ही संचालित करने की योजना है।
विज्ञापन

ई-बसों का संचालन अप-डाउन 600 किमी रूट पर किया जाएगा। दिल्ली रूट पर साहिबाबाद और आगरा रूट पर मथुरा में ई-बस चार्जिंग स्टेशन का काम पूरा हो चुका है। दूसरे चरण में बरेली के पुराने बस अड्डे पर चार्जिंग स्टेशन बनाया जाएगा। लखनऊ रूट पर लखनऊ और सीतापुर में भी चार्जिंग स्टेशन बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




इज्जतनगर में 16.78 करोड़ से निर्माणाधीन रोडवेज बस अड्डे से बसों के संचालन की तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं। सेटेलाइट और पुराना रोडवेज बस अड्डा से पीलीभीत, खटीमा, टनकपुर समेत दिल्ली, हल्द्वानी और उत्तराखंड के अन्य रूटों की बसों को इज्जतनगर में शिफ्ट किया जाएगा। रोडवेज ने इसके लिए कार्ययोजना पर काम शुरू कर दिया है।



पहले चरण में रीजन को कम से कम 50 ई-बसें मिलनी हैं। पहला ई-बस चार्जिंग स्टेशन बदायूं में बनाया जा रहा है। इन बसों का बदायूं से ही अप-डाउन 600 किमी तक के रूटों पर संचालन किया जाएगा। दूसरे चरण में शहर के पुराना बस अड्डा को ई-बस डिपो और चार्जिंग स्टेशन के रूप में विकसित किया जाएगा। - धनजीराम, सेवा प्रबंधक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed