फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   roadways bus route diversion

आज बदायूं नहीं, अलीगढ़ होते हुए आगरा, मथुरा जाएंगी रोडवेज बसें

Tue, 08 Nov 2022 10:46 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 08 Nov 2022 10:46 PM IST
विज्ञापन
roadways bus route diversion
बरेली। कार्तिक मेले की वजह से मंगलवार को आगरा, जयपुर, अजमेर, मथुरा, फिरोजाबाद के लिए रोडवेज बसें बिल्सी, नरौरा, अलीगढ़ के रास्ते होकर चलेंगी। इससे आगरा का छह घंटे का सफर नौ घंटे में पूरा होगा। यात्रियों को किराया भी ज्यादा देना होगा। बहुत कम बसों का संचालन होने की आशंका है। ऐसे में बेहतर होगा कि फिलहाल यात्रा ही स्थगित कर दी जाए।
विज्ञापन

कार्तिक मेले के मुख्य स्नान के चलते रामगंगा, बदायूं में कछला घाट, गजरौला के ब्रजघाट आदि पर लाखों श्रद्धालु जुटेंगे। इस वजह से संबंधित जिलों के प्रशासन ने वाहनों का आवागमन बंद कर दिया है। इससे रोडवेज बस सेवा सुचारु रखने में दिक्कत आ रही है। रामगंगा पर भीड़ की वजह से फतेहगंज पूर्वी के रास्ते बसें बदायूं जा रही हैं, लेकिन कछला गंगाघाट पर भीड़ उमड़ने की वजह से कासगंज, आगरा, मथुरा नहीं जा पा रही हैं। रोडवेज अफसरों ने तय किया है कि मंगलवार को आगरा, जयपुर, अजमेर, मथुरा जाने वाली बसें बिल्सी, नरौरा और अलीगढ़ होकर चलेंगी। एआरएम ने बताया बसें कछला घाट पर मेले की वजह से कासगंज होकर नहीं जाएंगी। लोगों को परेशानी न हो, इसलिए सिरौली, बिल्सी, मुजरिया चौकी, सहसवान, नरौरा, अलीगढ़ होते हुए आगरा, मथुरा के लिए बसें जाएंगी।
विज्ञापन

बिजनौर और मेरठ होते हुए दिल्ली पहुंचीं बसें
सोमवार को मुरादाबाद होकर दिल्ली जाने वाली बसें भी बिजनौर होते हुए मेरठ के रास्ते दिल्ली पहुंचीं। इस वजह से यात्रियों को सफर में दो घंटे ज्यादा लगे।
बदायूं के यात्रियों को झेलनी पड़ी दिक्कत
बदायूं जाने वाले यात्रियों को सोमवार को काफी दिक्कतें झेलनी पड़ीं। बदायूं डिपो की बसों को छोड़कर कोई भी बदायूं बस अड्डे तक जाने के लिए तैयार नहीं थी। दूसरे डिपो की बसों के चालकों ने साफ कह दिया कि वे बाईपास से निकल जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बदायूं से कासगंज की ओर बसें नहीं जा सकेंगी, इसलिए आगरा, जयपुर, अजमेर, मथुरा की तरफ जाने वाली बसें बिल्सी, नरौरा, अलीगढ़ के रास्ते चलेंगी। लंबी दूरी के यात्रियों से तय किराया ही लिया जाएगा। कम दूरी वाले यात्रियों को बढ़ा हुआ किराया देना होगा। - राजेश कुमार, एआरएम रुहेलखंड डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed