फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Roadways bus rammed into truck from behind, 12 passengers injured

Bareilly News: ट्रक में पीछे से घुसी रोडवेज बस, 12 यात्री चोटिल

Sun, 24 Nov 2024 06:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2024 06:55 AM IST
विज्ञापन
Roadways bus rammed into truck from behind, 12 passengers injured
फरीदपुर (बरेली)। बरेली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर ट्रक में पीछे से रुहेलखंड डिपो की रोडवेज बस घुस गई। हादसे में लगभग 12 यात्री चोटिल हो गए, इन्हें अस्पताल भेजा गया। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। हाईवे पर लगभग आधे घंटे तक जाम लगा रहा।
विज्ञापन


शाहजहांपुर से बरेली की तरफ जा रही रुहेलखंड डिपो की रोडवेज बस शनिवार दोपहर करीब दो बजे फरीदपुर थाना क्षेत्र के जेड़ गांव के सामने नेशनल हाईवे पर आगे चल रहे ट्रक में घुस गई। बस में लगभग 60 यात्री सवार थे। ट्रक में टक्कर लगने के बाद आगे चल रहा ट्रक तो मौके से चला गया। वहीं, बस का अगला हिस्सा ट्रक में घुसने से क्षतिग्रस्त हो गया। इसमें 12 यात्री चोटिल हो गए। ग्रामीणों ने इन यात्रियों को अन्य वाहनों से उपचार के लिए अस्पताल भिजवा दिया। कुछ देर बाद पहुंची पुलिस ने मशक्कत के बाद हाईवे पर जाम खुलवा दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed