फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   roadways bus full of passengers went out of control and fell into a ditch in Bareilly

Bareilly News: पीलीभीत हाईवे पर एक्सल टूटने से अनियंत्रित हुई रोडवेज बस, खंती के पानी में घुसी, मची चीख-पुकार

Sat, 09 Aug 2025 10:55 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 09 Aug 2025 10:55 AM IST
सार

बरेली के हाफिजगंज थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह हादसा हो गया। पीलीभीत डिपो की बस एक्सल टूटने से अनियंत्रित होकर हाईवे से उतरकर खंती में जा घुसी। हादसा होते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। 

विज्ञापन
roadways bus full of passengers went out of control and fell into a ditch in Bareilly
सवारियों को शीशा तोड़कर बाहर निकाला - फोटो : संवाद

विस्तार

बरेली-पीलीभीत हाईवे पर रोडवेज बस एक्सल टूटने से अनियंत्रित होकर खंती में घुस गई। हादसा सिथरा गांव के पास हुआ। बस में चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। सवारियों को बस से बाहर निकाला। रक्षाबंधन के चलते बस खचाखच भरी थी। बस में 69 यात्री सवार थे। हादसे में पांच से अधिक यात्री मामूली रूप से चोटिल हुए हैं। गनीमत रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई।   

विज्ञापन


पीलीभीत डिपो की रोडवेज बस शनिवार सुबह सवारियों लेकर बरेली आ रही थी। बताया गया है कि हाफिजगंज क्षेत्र में सिथरा गांव के पास हाईवे पर गड्ढे हैं। गड्ढे में बस का पहिया जाने से उसका एक्सल टूट गया, जिससे बस अनियंत्रित होकर हाईवे से नीचे खंती में उतर गई। खंती में बारिश का पानी भरा था। गनीमत रही कि बस पलटी नहीं, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। 
विज्ञापन


हादसे के बाद घटनास्थल पर राहगीरों व स्थानीय लोग जुट गए। शीशा तोड़कर सवारियों को बाहर निकाला। जिस खंती में बस उतरी थी, उसमें पानी था। उधरनपुर के पूर्व प्रधान सर्वेश गंगवार ने सवारियों को फंसा देख फार्म हाउस के लोहे का दरवाजा लाकर रखा। जिसके ऊपर से सवारियों को बाहर निकाला। सूचना पर थाना पुलिस भी पहुंची। सवारियों को दूसरे वाहनों से गंतव्य के लिए रवाना किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed