{"_id":"679b52ab85266fb6fd06a933","slug":"roadways-bus-and-eco-van-collide-on-bareilly-pilibhit-highway-two-people-died-two-seriously-injured-2025-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Road Accident: बरेली-पीलीभीत हाईवे पर रोडवेज बस और वैन की टक्कर, दो लोगों की मौत, दो गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Road Accident: बरेली-पीलीभीत हाईवे पर रोडवेज बस और वैन की टक्कर, दो लोगों की मौत, दो गंभीर घायल
Thu, 30 Jan 2025 03:54 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 30 Jan 2025 03:54 PM IST
सार
बरेली के नवाबगंज थाना क्षेत्र में पीलीभीत हाईवे पर गुरुवार को रोडवेज बस और इको वैन की भिड़ंत हो गई। हादसे में पीलीभीत के दो लोगों की मौत हो गई। दो घायल हुए हैं।
विज्ञापन
मृतक इरशाद और चेतराम के फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के नवाबगंज थाना क्षेत्र में गुरुवार को सड़क हादसा हो गया। बरेली-पीलीभीत हाईवे पर इनायतपुर गांव के निकट रोडवेज बस और इको वैन की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। दो लोग घायल हुए हैं। रोडवेज बस बरेली की ओर से आ रही थी। हादसे के बाद बस और इको चालक मौके पर वाहन छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने वाहनों का कब्जे में लिया है।
विज्ञापन
हादसे में पीलीभीत के गांव पौटा निवासी इकबाल (26 वर्ष) पुत्र इशत्याक अहमद और न्यूरिया निवासी चेतराम (50 वर्ष) की मौत हुई है। इकबाल आठ भाई बहनों में तीसरे नंबर के थे। वह वैन में सवार होकर दवा लेने बरेली जा रहे थे। वहीं चेतराम अपनी सोमवती के साथ आंख बनवाने बरेली जा रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन