{"_id":"6ab97f1db0c8e8c8010705c5","slug":"roads-riddled-by-rain-waterlogging-turns-potholes-into-hazards-bareilly-news-c-4-bly1015-976170-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बारिश से छलनी हुईं सड़कें, जलभराव से खतरनाक हुए गड्ढे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बारिश से छलनी हुईं सड़कें, जलभराव से खतरनाक हुए गड्ढे
Mon, 28 Sep 2026 02:09 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Mon, 28 Sep 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
बरेली। लगातार बारिश से सड़कें बदहाल हो गई हैं। कई मुख्य सड़कों पर बड़े गड्ढे हो गए हैं। इनसे राहगीरों को परेशानी हो रही है। गड्ढों में जलभराव होने से हादसे का खतरा भी बना हुआ है। अटल सेतु की सर्विस रोड, नावल्टी से अय्यूब खां रोड, कालीबाड़ी रोड, श्यामगंज चौराहा, संजय नगर मोड़ और कोहाड़ापीर रोड की स्थिति ज्यादा खराब हो गई है।
अटल सेतु की सर्विस रोड पर पहले से ही कई बड़े गड्ढे मौजूद थे। बारिश के कारण अब इन गड्ढों की गहराई बढ़ गई है। इससे राहगीरों को परेशानी हो रही है। दोपहिया सवारों के लिए भी खतरा बना हुआ है। नावल्टी से अय्यूब खां रोड पर भी गड्ढों की संख्या और गहराई बढ़ गई है। इस सड़क पर दो-तीन गड्ढे काफी गहरे और खतरनाक हैं।
कालीबाड़ी रोड पर बड़ा गड्ढा हो गया है। इसके चारों ओर ईंट और पत्थर रखे गए हैं, ताकि राहगीर हादसे से बच सकें। इसमें चार पहिया वाहन भी फंस सकते हैं। श्यामगंज चौराहे पर भी कई गड्ढे मौजूद हैं जो राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं।
विज्ञापन
स्टेडियम रोड से संजयनगर मोड़ तक बारिश से पुराने गड्ढों की गहराई बढ़ गई है। गड्ढों के पास ही छोटे पत्थर भी पड़े हुए हैं, जिनसे दोपहिया वाहनों के फिसलने का खतरा रहता है। कोहाड़ापीर रोड पर भी एक दर्जन से ज्यादा गड्ढे मौजूद हैं।
वर्जन
लगातार हो रही बारिश से कई सड़कों पर गड्ढे हो गए हैं। बारिश थमने पर इन सड़कों की मरम्मत कराई जाएगी। - संजीव कुमार मौर्य, नगर आयुक्त