फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Roads in poor condition; drains not cleaned for months.

Bareilly News: सड़कें खस्ताहाल, महीनों से साफ नहीं हुईं नालियां

Mon, 05 Oct 2026 01:14 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Mon, 05 Oct 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Roads in poor condition; drains not cleaned for months.
बरेली। नगर निगम के वार्ड-62 (चक महमूद) में लोग गड्ढों से भरी सड़कों पर चलने को मजबूर हैं। महीनों से क्षेत्र की नालियों की सफाई नहीं हुई है। बारिश के दौरान जलभराव हो जाता है।
विज्ञापन

ये समस्याएं रविवार को चक महमूद में अमर उजाला की ओर से आयोजित वार्ड संवाद कार्यक्रम में स्थानीय लोगों ने साझा कीं। चंगेज खान ने बताया कि नालियां साफ न होने से जलभराव की समस्या का सामना करना पड़ता है। स्कूल जाने वाले बच्चे भी गंदे पानी में होकर गुजरते हैं।
विज्ञापन

कब्रिस्तान जाने वाली सड़क की भी हालात खराब है। यहां से निकलना मुश्किल होता है। कई बार निगम से शिकायत की जा चुकी है, मगर समाधान अब तक नहीं हुआ। सरवर उर्फ आफताब मियां ने बताया कि लोग नगर निगम को गृहकर, जलकर देते हैं लेकिन सुविधाओं के नाम पर यहां कुछ भी नहीं है। ऐसे में निगम को कर माफ करना चाहिए। एक साल से वार्ड में कोई विकास कार्य नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहजाद वारसी ने बताया कि नालियां गंदगी से चोक हैं। निगम की ओर से इनकी सफाई के लिए कर्मचारी आते ही नहीं। इकबाल खान ने बताया कि उनके घर के सामने सीवर लाइन का ढक्कन खुला हुआ है। इससे वहां पर गंदगी रहती है। नमाज पढ़ने जाने वाले लोगों को भी गंदगी से गुजरना पड़ता है।

अनवर खान ने बताया कि वार्ड में कोई अफसर देखने नहीं आता। चुनिंदा वार्ड ही अधिकारियों की प्राथमिकता में हैं। जावेद हुसैन ने बताया कि सकलैन नगर में 11 महीने पहले सीवर की लाइन डाली गई थी। अब तक यहां खोदी गई सड़क का पुनर्निर्माण नहीं हुआ है।

बयान
वार्ड में हर ओर समस्याओं का अंबार है। कोई इसे देखने वाला नहीं है। आए दिन लोग गड्ढे में गिरकर घायल हो रहे हैं। - सुजात हुसैन
वार्ड में विकास के नाम पर कोई काम नहीं हो रहा है। सीवर लाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़क अब तक नहीं बनी है। - निजाम खान
वार्ड में डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने वाली कभी-कभी ही आती हैं। इस वजह से लोग सड़कों के किनारे ही कूड़ा फेंक देते हैं। - शहजाद वारसी
वार्ड में कई स्ट्रीट लाइटें खराब हैं। इन्हें अब तक सही नहीं कराया गया है। अंधेरे में खस्ताहाल सड़कों से गुजरना और मुश्किल होता है। -जावेद खान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed