फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Roads, bridges, underpasses and sky walks will be provided

Bareilly News: सड़कें, पुल, अंडरपास और स्काई वॉक की मिलेगी सौगात

Thu, 05 Jun 2025 02:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jun 2025 02:47 AM IST
विज्ञापन
Roads, bridges, underpasses and sky walks will be provided
बरेली। वर्षों से सड़क के गड्ढों में हिचकोले खा रहे शहरवासियों के लिए राहत भरी खबर है। सीएम ग्रिड योजना के तहत खोदी गईं मॉडल टाउन की सड़कों की मरम्मत कराई जाएगी। रामगंगा नदी पर बने अधूरे पुल को 117 करोड़ की लागत से पूरा कराया जाएगा। सुभाषनगर अंडरपास जलभराव से जूझ रही एक लाख आबादी को राहत देगा। साथ ही, स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत निर्मित स्काई वॉक का संचालन भी जल्द शुरू होने दावा अफसर कर रहे हैं। पेश है एक रिपोर्ट...। ब्यूरो
विज्ञापन

---
मॉडल टाउन की सड़कों को समतल कराएगा ठेकेदार
बरेली। सीएम ग्रिड योजना के तहत खोदी गईं मॉडल टाउन की सड़कों को ठेकेदार समतल कराएगा। बारिश के बाद हालात बिगड़ने पर अमर उजाला ने इसे प्रमुखता से प्रकाशित किया तो अफसरों ने इसका संज्ञान लिया। नगर निगम के मुख्य अभियंता मनीष अवस्थी ने बताया कि सीएम ग्रिड योजना के तहत बेतरतीब खोदाई करने पर ठेकेदार की फर्म को नोटिस दिया गया है। साथ ही सड़कों को समतल करने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन

मॉडल टाउन में 58.17 करोड़ रुपये की लागत से 3.4 किलोमीटर सड़क, फुटपाथ, सीवर, जलकल, स्टार्म वाटर लाइन और भूमिगत बिजली लाइन के लिए काम हो रहा है। इसके लिए ठेकेदार ने कुष्ठ आश्रम रोड से गंगाशील अस्पताल तक, सेंट फ्रॉंसिस स्कूल से गुप्ता वॉच तक, स्टेडियम से डेलापीर पेट्रोल पंप तक की प्रमुख सड़कों के दोनों ओर खोदाई कर मलबा सड़क पर डाल दिया है। इस वजह से आवागमन में परेशानी हो रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

---
रामगंगा नदी के अधूरे पुल को पूरा कराने में खर्च होंगे 117 करोड़
बरेली। फरीदपुर और दातागंज के बीच रामगंगा नदी पर बने अधूरे पुल को पूरा कराने में 117 करोड़ रुपये खर्च होंगे। लोक निर्माण विभाग और सेतु निगम एस्टीमेट को अंतिम रूप दे रहे हैं।
नदी का बहाव बदलने से 12 सितंबर 2023 को खल्लपुर की ओर पुल का संपर्क मार्ग बह गया था। 24 नवंबर 2024 को अधूरे पुल से गिरकर कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद यहां से लेकर शासन तक हलचल मची। विशेषज्ञ समिति के अध्ययन के लिए शासन ने 29.50 लाख रुपये का बजट दे दिया। आईआईटी रुड़की के विशेषज्ञों ने स्थलीय निरीक्षण कर पुल को 150 मीटर विस्तार देने आअैर संपर्क मार्ग का निर्माण कराने का सुझाव दिया था। इसी के अनुरूप एस्टीमेट तैयार किया गया है।
सेतु निगम 14 करोड़ की लागत से पुल को विस्तार देगा। पीडब्ल्यूडी 103 करोड़ से संपर्क मार्ग का निर्माण और नदी के बहाव से उसे बचाने के लिए सुरक्षात्मक कार्य कराएगा। निर्धारित प्रारूप पर एस्टीमेट का ब्योरा भरकर शासन से बजट मांगा जाएगा। अधीक्षण अभियंता केके सिंह ने बताया कि बजट मिलते ही काम शुरू होगा। ब्यूरो
---
तपेश्वरनाथ मंदिर के सौ मीटर दूर से गुजरेगा अंडरपास
बरेली। रेलवे जंक्शन से सुभाषनगर के लिए प्रस्तावित अंडरपास तपेश्वरनाथ मंदिर के करीब से होकर गुजरेगा। सिर्फ 100 मीटर चलने पर मंदिर के मुख्य द्वार तक पहुंच सकेंगे। मंदिर के पिछले द्वार से प्रवेश चाहते हैं तो 100 मीटर भी चलने की जरूरत नहीं होगी।
शासन ने नाथ कॉरिडोर परियोजना के तहत सभी नाथ मंदिरों को बेहतर कनेक्टिविटी देने की योजना बनाई गई थी लेकिन रेलवे की एनओसी न मिलने की वजह से तपेश्वर नाथ मंदिर के प्रस्तावित मार्ग का निर्माण शुरू नहीं हो सका। लोक निर्माण विभाग को बजट सरेंडर करना पड़ा।
नाथ कॉरिडोर को मुख्यमंत्री ने प्राथमिकता में लिया तो मंडलायुक्त ने 29 मई को मौके का निरीक्षण किया। उनके साथ बीडीए, रेलवे और लोक निर्माण विभाग अभियंता तथा अधिकारी मौजूद थे। रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि तपेश्वरनाथ को जोड़ने के लिए सुभाषनगर पुलिया पर अंडरपास संभव नहीं। इसलिए नया एलाइनमेंट बनाया गया है। शहर की ओर स्थित रेलवे कॉलोनी से सुभाषनगर की ओर वाली रेलवे कॉलोनी तक अप्रोच रोड और अंडरपास प्रस्तावित किया गया है। इसमें 150 मीटर हिस्सा रेलवे ट्रैक के नीचे होगा। ब्यूरो
---
स्काई वॉक के संचालन के लिए जल्द होगा अनुबंध, फर्म तैयार
बरेली। अय्यूब खां चौराहे पर करीब सालभर से बनकर तैयार स्काई वाॅक के संचालन का टेंडर लेने के बाद मुंबई की फर्म ने तीन लाख रुपये की जमानत राशि जमा कर दी है। फर्म अगले पंद्रह साल तक इसका संचालन करेगी।

स्मार्ट सिटी लिमिटेड नेे 11 करोड़ रुपये खर्च करके स्काई वॉक का निर्माण कराया गया था। इसकी डिजाइन और उपयोगिता को लेकर शुरू से सवाल उठते रहे। निजी फर्मों ने इसके संचालन में कोई उत्साह नहीं दिखाया। अब तीसरी बार के टेंडर में मुंबई की निजी फर्म आनंदी इंटरप्राइजेज का चयन हुआ है। नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने बताया कि फर्म के प्रस्ताव पर स्मार्ट सिटी लिमिटेड की ओर से 15 अप्रैल को सहमति पत्र जारी किया गया। फर्म को 15 मई तक अनुबंध करना था। तय अवधि बीतने पर भी अनुबंध नहीं हुआ तो स्मार्ट सिटी की ओर से नोटिस जारी किया गया। नोटिस मिलते ही फर्म ने अनुबंध और संचालन की प्रक्रिया आगे बढ़ाते हुए जमानत राशि जमा की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed