फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Roads and drains will be constructed with 40 crores

Bareilly News: 40 करोड़ से बनेंगी सड़कें व नालियां

Wed, 23 Jul 2025 02:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jul 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
Roads and drains will be constructed with 40 crores
बरेली। शहर में 40 करोड़ रुपये की लागत से सड़कों की दशा सुधारने के साथ ही नालियों का निर्माण भी कराया जाएगा। नगर निगम के 80 वार्डों में से प्रत्येक को 50-50 लाख रुपये आरक्षित किए गए हैं। निर्माण कार्य सितंबर के पहले सप्ताह में शुरू कराने का दावा है। काम समय से शुरू हो सकें इसके लिए महापौर ने बारिश खत्म होने से पहले ही टेंडर प्रक्रिया पूरी करने के लिए कहा है।
विज्ञापन

मंगलवार को निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ महापौर उमेश गौतम ने समीक्षा बैठक की। उन्होंने पार्षदों की ओर से दिए गए प्रस्तावों की एक सूची तैयार करने को कहा। निर्देश दिए कि बारिश से पहले ही इन कार्यों के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी करा लें। काम हर हाल में समय पर ही शुरू होना है।
विज्ञापन

अधिकारियों को चेताते हुए कहा कि ऐसे ठेकेदारों को टेंडर प्रक्रिया से दूर रखा जाए, जो लेटलतीफी और भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। बैठक में मुख्य अभियंता मनीष अवस्थी, एक्सईएन राजीव राठी समेत निर्माण विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


काम अधूरा छोड़ने वाली फर्मों पर करें कार्रवाई
महापौर ने अधिकारियों को निर्देश देतेे हुए कहा कि कई मामले ऐसे भी सामने आ रहे हैं, जिनमें वर्षों से काम अधूरा पड़ा है। ठेकेदार और नगर निगम के अधिकारियों की लापरवाही की वजह से सड़कें और नालियां नहीं बन सकी हैं। ऐसी फर्म और ठेकेदारों पर कार्रवाई करें। संवाद

एनकैप और 15वें वित्त आयोग के कार्यों की समीक्षा

महापौर ने एनकैप के तहत चल रहे कार्यों और पूर्ण हो चुके कार्यों की भी समीक्षा की। सभी कार्यों को जल्द से जल्द पूरा कराकर इसकी रिपोर्ट निर्माण विभाग को मुहैया कराने के निर्देश दिए। इसके अलावा 15वें वित्त आयोग के तहत होने वाले स्वीकृत कार्याें की प्रगति के बारे में जाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed