{"_id":"65bc1b3c146e0e5f9d01e9b7","slug":"roads-also-gave-pain-people-struggled-with-waterlogging-bareilly-news-c-4-bly1036-336004-2024-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सड़कों ने भी दिया दर्द, जलभराव से जूझे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सड़कों ने भी दिया दर्द, जलभराव से जूझे लोग
Fri, 02 Feb 2024 03:59 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Fri, 02 Feb 2024 03:59 AM IST
विज्ञापन
बरेली। बारिश के बाद शहर की कई सड़कों पर जलभराव हो गया। पहले से बदहाल सड़कों पर जलभराव होने से आवागमन मुश्किल हो गया। गली-मोहल्लों के अलावा शहर की प्रमुख सड़कें भी डूबी रहीं। दिनभर लोग फिसलकर गिरते रहे। छींटे पड़ने से उनके कपड़े खराब होते रहे। यह स्थिति तब है जब स्मार्ट सिटी की सड़कों के लिए विशेषज्ञ अभियंता तैनात हैं। स्मार्ट सिटी के महाप्रबंधक व लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता भी समय-समय पर इन सड़कों का निरीक्षण कर चुके हैं। उनसे जलभराव को लेकर सवाल पूछे गए तो बोले- देखकर बताएंगे।
स्मार्ट सिटी के अंतर्गत सड़कों पर 150 करोड़ से अधिक खर्च हो चुके हैं। नगर निगम के गेट के सामने ही सड़क पर जलभराव रहा। श्यामगंज से नगर निगम की ओर जाने वाली सड़क पर भी कई जगह जलभराव हुआ। ऐसी हालत देखकर सामान्य लोगों ने भी इंजीनियरिंग पर भी सवाल खड़े किए। जंक्शन से कैंट तक की सड़क का पैचवर्क बारिश में बह गया। रोटरी भवन के सामने भी जलभराव हुआ। चौकी चौराहा से लाल फाटक की ओर जाने वाली सड़क के गड्ढे भी दर्द देते रहे। शहर की अन्य कई सड़कों का हाल भी ऐसा ही रहा।