फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Road swallowed the land, compensation due to mismanagement

Bareilly News: सड़क ने निगली जमीन, बदइंतजामी ने मुआवजा

Fri, 23 May 2025 02:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 23 May 2025 02:36 AM IST
विज्ञापन
Road swallowed the land, compensation due to mismanagement
बरेली। रिंग रोड के निर्माण के लिए किसानों की जमीन तो ले ली गई, पर अब वे मुआवजे के लिए तहसील से कलक्ट्रेट तक दौड़ लगा रहे हैं। कहीं प्रपत्र आधे-अधूरे हैं तो कहीं भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) का अड़ंगा। भूमि राशि पोर्टल भी ठीक से काम नहीं कर रहा है। बैंक भी बिना किसी कारण के फाइल को ऑनलाइन रिजेक्ट कर रहे हैं। ऐसी कई बाधाओं के बीच मुआवजा अटका हुआ है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को भी कई किसान विशेष भूमि अध्यापित अधिकारी (एसएलएओ) के कार्यालय पहुंचे। उनकी समस्याओं को सुलझाने में कर्मचारी भी सक्षम नहीं दिख रहे थे। पता चला कि 21 गांवों के किसानों को 468 करोड़ रुपये मुआवजा दिया जाना है। इसमें से अब तक 562 किसानों को 133 करोड़ रुपये मुआवजा दिया जा सका है। अभी 334.82 करोड़ रुपये मुआवजा बंटना बाकी है।
विज्ञापन

राजस्वकर्मी भी कर रहे मनमानी
किसानों ने बताया कि लखनऊ से अमाउंट लिमिट अप्रूव करने में सप्ताहभर लग जा रहा है। एक्सिस बैंक किसानों के खाता सत्यापन में 3-4 दिन ले रहा है। मुआवजे के लिए जमीन के दस्तावेज, बैंक पासबुक, आधार व पैन नंबर, अंश निर्धारण का शपथपत्र लेखपाल को देने के बावजूद रिपोर्ट एसएसलएओ कार्यालय नहीं भेजी जा रही है। इस वजह से वह भटक रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

महीनों से लगा रहे दौड़
पिता ओमकार के नाम की जमीन का मुआवजा 24.72 लाख मिलना है। इसके लिए महीनों से दौड़ रहे हैं। सही जानकारी नहीं मिल रही है। - विनोद कुमार, सहसिया हुसैनपुर
हमें 14 बीघे का मुआवजा मिलना है। लेखपाल खोजे नहीं मिल रहे हैं। दस्तावेज कहां जमा करें। बुढ़ापे में आवागमन कठिन है, पर मजबूरी है। - धर्मपाल, महगवां उर्फ ऊंचागांव

--

किसान को मुआवजा भुगतान करने से पहले ऑनलाइन प्रपत्र एनएचएआई के जीएम स्तर तक अप्रूवल के लिए जाता है। इसमें समय लग रहा है। इधर, लगातार तीन पीडी भी बदल गए हैं। बैंक से भी दिक्कत आ रही है। - देश दीपक सिंह, एडीएम न्यायिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed