फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Road started getting ready on Chaupula flyover

चौपुला फ्लाईओवर पर पड़ने लगी तारकोल सड़क

Mon, 02 Aug 2021 12:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 02 Aug 2021 12:37 AM IST
विज्ञापन
Road started getting ready on Chaupula flyover
चौपुला पुल पर लगती लाइट। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सेतु निगम का काम अंतिम चरण में, जल्द शुरू होगा यातायात

विज्ञापन
बरेली। चौपुला फ्लाईओवर पर सड़क निर्माण का काम शुरू हो गया है। सेतु निगम का काम यहां अंतिम चरण में है। सेतु निगम के अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही यहां यातायात शुरू कर दिया जाएगा।

सेतु निगम डीपीएम देवेंद्र सिंह ने बताया कि चौपुला फ्लाईओवर पर निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। तारकोल की सड़क डालने का काम भी लगभग पूरा हो गया है। उन्होंने बताया कि पटेल चौक की ओर से उतरने वाले पुल की एप्रोच पर सड़क डाली गई है। इसके साथ ही सिटी सब्जी मंडी के पास से पुल के ऊपर कोलतार की सड़क बनाई जा रही है। बारिश न हुई तो कुछ दिनाें में सड़क निर्माण का काम पूरा कर लिया जाएगा। चौपुला चौराहा पर सेतु निगम दिसंबर 2018 से ओवरब्रिज का निर्माण करा रहा है। सिटी सब्जी मंडी से चौपुला चौराहे के ऊपर से पुलिस लाइंस तक थ्री लेन पुल का निर्माण चल रहा है। इसमें एक ब्रांच बदायूं रोड की ओर और दूसरी पटेल चौक की ओर बननी है। दोनों ब्रांच दो लेन की हैं। सेतु निगम ने थ्री लेन पुल और पटेल चौक की ओर टू लेन पुल का निर्माण लगभग पूरा कर लिया है। यातायात शुरू होने के बाद पुराने चौपुला पुल से नए को जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed