फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Road several feet deep during sewer excavation near Ayub Khan intersection

अयूब खां चौराहे के पास सीवर खुदाई के दौरान कई फीट धंसी सड़क

Fri, 11 Sep 2020 02:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2020 02:15 AM IST
विज्ञापन
Road several feet deep during sewer excavation near Ayub Khan intersection
सीवर की खुदाई के दौरान धंसी सड़क। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

हादसे की आशंका, जल निगम ने आसपास के हिस्से में बोर्ड बैरिकेडिंग कराई
विज्ञापन

इससे पहले चौपुला - अयूब खां रोड भी कई मीटर तक धंस चुकी है

बरेली। नगर निगम से अयूब खां चौराहे के बीच सीवर लाइन डालने के लिए की जा रही खुदाई के दौरान सड़क कई फीट तक धंस गई है। सड़क के एक हिस्से में बड़ा गड्ढा हो गया है। धंस चुकी सड़क पर ही एक साइड से ट्रैफिक भी गुजर रहा है। जिसकी वजह से यहां किसी बड़े हादसे की आशंका है। खतरे को भांपते हुए जल निगम ने फिलहाल सड़क के क्षतिग्रस्त हिस्से पर बोर्ड बैरिकेडिंग करा दी है।
सड़क जिस तरह कई फीट तक धंसी है उसे देखते हुए सुरक्षा उपायों के नाम पर बोर्ड बैरिकेडिंग नाकाफी है। सड़क से ट्रैफिक गुजर रहा है ऐसे में रात के समय कोई बड़ा हादसा भी हो सकता है। कुछ दिन पहले सीवर लाइन डालने के दौरान ही चौपुला-अयूब खां रोड पर भी सड़क का एक हिस्सा कई फीट तक धंस गया था। सुरक्षा इंतजाम न होने से यहां भी खतरा बना हुआ है। जल निगम इन दिनों नगर निगम से अयूब खां चौराहे के बीच सीवर लाइन डालने का काम कर रहा है। इसके लिए जेसीबी से खुदाई के चलते रोड के एक हिस्से को बंद कर दिया है। डिवाइडर के दूसरी ओर से वाहनों को निकलने दिया जा रहा है। गुरुवार को सीवर लाइन बिछाने के लिए खुदाई के दौरान विवेकानंद पार्क के पास रोड पर डिवाइडर के दूसरी तरफ सड़क करीब ढाई मीटर तक धंस गई। यहां गहरा गड्ढा होने की वजह से सड़क का आसपास का हिस्सा भी दरक गया है। दूर तक सड़क दरकने की वजह से वाहनों के गड्ढे में गिरने की आशंका है। जल निगम ने हादसा रोकने के लिए रोड के क्षतिग्रस्त हिस्से के पास ही बोर्ड बैरीकेडिंग रख दी है लेकिन रात में तेज गति से वाहन निकलने से यहां दुर्घटना होने का डर बना हुआ है। इससे कुछ दिन पहले जल निगम ने चौपुला से अयूब खां रोड पर सीवर लाइन बिछाने के दौरान रोड का बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त कर दिया था।
विज्ञापन

अक्तूबर तक सड़क की खुदाई कर सीवर लाइन बिछाने का समय दिया गया है। जिस जगह पर खुदाई कराई जा रही है, वहां सुरक्षा के लिहाज से जरूरी कदम उठाने के साथ जरूरत पड़ने पर ट्रैफिक को भी रोका जा रहा है। सड़क के क्षतिग्रस्त हिस्से की जल्द ही मरम्मत होगी। -संजय कुमार, एक्सईएन, जल निगम

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed