{"_id":"6ad7b5e0b6dbbcf2720bc194","slug":"road-safety-measures-will-be-implemented-at-18-locations-to-reduce-accidents-bareilly-news-c-4-bly1015-991952-2026-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: हादसे कम करने के लिए 18 स्थानों पर होंगे सड़क सुरक्षा के काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: हादसे कम करने के लिए 18 स्थानों पर होंगे सड़क सुरक्षा के काम
Wed, 21 Oct 2026 12:11 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Wed, 21 Oct 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
बरेली। सड़क दुर्घटनाओं के लिहाज से कोहरे का सीजन सबसे ज्यादा खतरनाक माना जाता है। इस दौरान दुर्घटनाओं को कम करने के लिए जिले में 18 खतरनाक दुर्घटना प्वाइंट पर रोड सेफ्टी के कार्यों पर 49 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
लोक निर्माण विभाग यहां सुधार के काम कराएगा। ये काम दिसंबर से पहले पूरे कराने का लक्ष्य रखा गया है। नेशनल हाईवे पर भी तीन दुर्घटना प्वाइंट पर काम होने हैं। यह काम नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) के स्तर से होंगे।
वर्ष 2023-24 में सड़क दुर्घटनाओं और लोगों की मौत के मामले में प्रदेश के 75 जिलों में बरेली टॉप 20 में शामिल रहा। स्थिति में सुधार के लिए हाईवे के कट बंद कराने समेत संकेतक आदि लगाने के साथ कई काम कराए गए। इसका असर भी 2024-25 में देखने को मिला। इस दौरान हादसे की संख्या घटी और बरेली 75वें नंबर पर आ गया। अब एक बार फिर से हादसों में इजाफा होने लगा है। जनवरी से सितंबर 2026 तक हुए हादसों के मामलों में बरेली प्रदेश के 75 जिलों में 62वें स्थान पर है।
विज्ञापन
गौर करने की बात यह है कि स्टेट और नेशनल हाईवे के मुकाबले बरेली में जिला स्तरीय सड़कों पर ज्यादा हादसे हो रहे हैं। ऐसे में परिवहन विभाग और लोक निर्माण विभाग ने जिले में 18 ऐसे स्थान चिह्नित किए हैं जहां सबसे ज्यादा हादसे होते हैं। इन स्थानों पर दिसंबर तक रोड सेफ्टी और सुधार के काम पूरे करने का लक्ष्य रखा गया है।
-- -- -- --
जिला स्तरीय सड़कों पर ये खतरनाक प्वाइंट
आंवला-रामनगर मार्ग, बरेली-बदायूं हाईवे पर देवचरा बाजार मार्ग, अलीगंज-सिरौली मार्ग पर अंतापुर, भमोरा तिराहा, फरीदपुर बाइपास से ढकनी रजपुरी मार्ग, फतेहगंज पूर्वी में रसुइया मार्ग, बरेली-बदायूं हाईवे पर आलमपुर मार्ग, फरीदपुर आबादी में बाइपास मार्ग से ढकनी राजपुरी मार्ग, सिरौली मार्ग से अंतापुर गांव मोड़, आंवला में स्टेशन मार्ग से शाहपुर मार्ग, भमोरा से आंवला की ओर मकरंदपुर स्टेशन मार्ग, देवचरा में बिछुरिया मार्ग तखतपुर व चंपतपुर मोड़, भमोरा-आंवला मार्ग पर कुढ़रा पुल के पास, आंवला स्टेशन से बेहटाजनू बस अड्डे के पास, भमेारा-आंवला मार्ग रेलवे क्रॉसिंग के पास, आंवला-भमोरा रोड पर इफको परिक्षेत्र के पास, अलीगंज-सिरौली मार्ग, आंवला-अलीगंज मार्ग।
-- -- --
मंडल में 4013 ग्राम सड़क सुरक्षा समितियां गठित
आरटीओ प्रवर्तन प्रणव झा ने बताया कि सड़क हादसे रोकने के लिए मंडल में 4013 ग्राम सड़क सुरक्षा समितियों का गठन किया गया है। बरेली के इस मॉडल को प्रदेश भर में लागू किया गया है। समितियों के लिए मंडल स्तर पर मास्टर ट्रेनर तैयार किए गए हैं। समितियों के स्वयंसेवकों को जिला, तहसील और ब्लॉक स्तर तक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्रों में 10 हजार रुपये तक के सेफ्टी संबंधी कार्य ग्राम पंचायत स्तर पर कराए जा सकेंगे। 10 हजार रुपये से अधिक के कार्यों के लिए मंडलीय सड़क सुरक्षा समिति के जरिये शासन से बजट मुहैया कराया जाएगा।