फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Road repairs incomplete before the rains; those responsible remain oblivious.

Bareilly News: बारिश से पहले सड़कों की मरम्मत अधूरी, जिम्मेदार बेखबर

Sun, 14 Jun 2026 12:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Road repairs incomplete before the rains; those responsible remain oblivious.
बरेली। शहर में बारिश से पहले टूटी और खोदी सड़कों की मरम्मत का काम अधूरा पड़ा है। जिम्मेदार विभाग इस समस्या को लेकर गंभीर नहीं दिख रहे हैं। कई स्थानों पर निर्माण कार्य शुरू होकर रुक गया है, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन


कहीं सड़कें चार दिनों से खुदी पड़ी हैं तो कहीं 20 दिनों से निर्माण कार्य अधूरा छोड़ दिया गया है। इससे वाहन चालकों को रोजाना दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। संबंधित विभागों को कई बार शिकायतें की गई हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन

सिकलापुर मार्ग पर बाबा मंगलदास मंदिर से संजीव हलवाई की दुकान तक सीसी सड़क का निर्माण चार दिनों से रुका है। करीब 25 लाख रुपये की लागत से होने वाले इस कार्य के लिए पुरानी तारकोल सड़क उखाड़ दी गई है। कार्य की धीमी गति के कारण आवागमन में दिक्कतें आ रही हैं। कबूतर चौक से आजम नगर चौराहे और कुमार टॉकीज के पीछे हाता मस्जिद तक भी सीसी सड़क का निर्माण चल रहा है। वार्ड के पार्षद जयप्रकाश राजपूत ने बताया कि सावन से पहले सड़कों को शिवभक्तों के लिए चालू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



सुभाषनगर सड़क की बदहाली और खतरे

सुभाषनगर गुरुद्वारे वाली सड़क की हालत सबसे खराब है। नाले के निर्माण के लिए खोदी गई करीब चार किलोमीटर लंबी सड़क 20 दिनों से मरम्मत का इंतजार कर रही है। नाले का मलबा सड़क पर होने से रास्ता संकरा हो गया है। चौपुला पुल बंद होने के कारण यह मार्ग डायवर्जन के रूप में उपयोग हो रहा है, जिससे जाम और दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। नरकुलागंज रोड भी जगह-जगह से क्षतिग्रस्त है। हार्टमैन से बड़ा हनुमान मंदिर जाने वाले मार्ग पर पुल के पास सड़क पूरी तरह टूट चुकी है। राजेंद्रनगर क्षेत्र में भी कई सड़कें टूटी हुई हैं। यदि बारिश से पहले मरम्मत नहीं हुई तो लोगों की परेशानियां बढ़ सकती हैं।
............................
वर्जन ...
नगर निगम की तरफ से टूटी सड़कों की मरम्मत कराई जा रही है। जिन वार्डों में काम चल रहा है, उनको तेज गति से कराया जाएगा। जिससे बारिश से पहले काम को पूर्ण किया जा सके। - संजीव कुमार मौर्य, नगर आयुक्त

.......................
वर्जन ...
शहर में पीडब्ल्यूडी की जो भी सड़कें हैं, उनको चिन्हित करके जल्द मरम्मत शुरू कराई जाएगी। पुराने चल रहे कार्यों को तेज गति से कराया जाएगा, जिससे बारिश से पहले काम पूरा हो सके। - भगत सिंह, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed