{"_id":"6a0a002278c49569ec0be19c","slug":"road-repairs-havent-started-even-after-two-months-of-tendering-bareilly-news-c-419-1-bd11002-237-2026-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: टेंडर के दो माह बाद भी नहीं शुरू की गई सड़क की मरम्मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: टेंडर के दो माह बाद भी नहीं शुरू की गई सड़क की मरम्मत
Sun, 17 May 2026 11:21 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sun, 17 May 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शीशगढ़। कस्बे के बरेली बस अड्डे से बिलासपुर बस अड्डे के स्वागत द्वार तक डेढ़ किलोमीटर लंबा मार्ग जर्जर है। इसकी मरम्मत के लिए शासन से स्वीकृत 41 लाख रुपये और दो माह पहले ठेकेदार को टेंडर देने के बावजूद काम शुरू नहीं किया गया है। नगर पंचायत अध्यक्ष नीलोफर हुसैन ने लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है।
कस्बावासी केपी शर्मा ने भी गड्ढों की मरम्मत जल्द कराने की मांग उच्चाधिकारियों से की थी। क्षेत्रवासियों के मुताबिक, बरेली बस अड्डे से बिलासपुर बस अड्डे के स्वागत द्वार तक डेढ़ किलोमीटर लंबा मार्ग जर्जर हो चुका है। बरसात में सड़क पर जलभराव होने से गुजरना दूभर हो जाता है। यह मार्ग शीशगढ़ से बिलासपुर, रुद्रपुर, नैनीताल, भीमताल आदि स्थानों को जोड़ता है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने से वहां से पैदल गुजरने में भी परेशानी होती है। गिरने की आशंका रहती है।
आरोप है कि ठेकेदार ने मेरिंग महंगा होने की बात कही थी। अब मरम्मत करने से ही हाथ खड़े कर दिए हैं। शिकायत करने के बावजूद विभागीय अधिकारियों ने ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई नहीं की। क्षेत्रवासियों ने अधिकारियों और ठेकेदार की मिलीभगत का आरोप लगाया है। अध्यक्ष नीलोफर ने पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग उठाई है।
विज्ञापन
वर्जन,
सोमवार को जेई को भेजकर निरीक्षण कराया जाएगा। सड़क की मरम्मत के लिए 41 लाख रुपये सेंक्शन हुए हैं। जल्द कार्य शुरू कराया जाएगा। - भगत सिंह, एक्सीएन, पीडब्ल्यूडी