फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Road is giving pain, government system is unaware

Bareilly News: सड़क दे रही दर्द, सरकारी तंत्र बेखबर

Mon, 13 May 2024 05:26 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Mon, 13 May 2024 05:26 AM IST
विज्ञापन
Road is giving pain, government system is unaware
बरेली। शहर की सड़कें लोगों को दर्द दे रही हैं। कहीं सड़कों पर गड्ढे हैं तो कहीं पूरी सड़क ही उधड़ी पड़ी है। 15 जून के बाद मानसून कभी भी दस्तक दे सकता है। इससे पहले इन सड़कों की मरम्मत नहीं हुई तो चार माह तक लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। दूसरी ओर, नगर निगम के अधिकारी इससे बेखबर है। सड़कों का काम पूरी तरह ठप है। मरम्मत तक नहीं हो रही। चार जून के बाद आचार संहिता हटेगी। इसके बाद टेंडर होगे। तब तक मानसून सिर पर आ चुका होगा। ऐसे में सड़कों की मरम्मत या गड्ढों को भरने का काम हो पाना मुश्किल है।
विज्ञापन


300 बेड अस्पताल वाली सड़क पर खतरनाक गड्ढा
फोटो
300 बेड अस्पताल के सामने से गुजर रही सड़क पर अस्पताल से 50 मीटर पहले खतरनाक गड्ढा है। तीन माह से इस गड्ढे को भरा नहीं जा सका सका है। मोड़ पर अचानक गड्ढा आ जाने से हादसे का डर सताता है। कुछ दिनों पहले इसे ठीक कराया गया था, लेकिन बारिश में फिर गड्ढा हो गया।
विज्ञापन




जंक्शन रोड पर टूटा डिप दे रहा हादसों को दावत
फोटो

जंक्शन रोड पर शराब गोदाम के पास सड़क पर एक डिप टूटा पड़ा है। डिप की सरिया तक दिखने लगी है। यहां किसी भी समय कार, ऑटो आदि का पहिया धंस सकता है। इससे बड़ा हादसा हो सकता है। लोगों ने नगर निगम में कई बार शिकायत की, लेकिन इसकी मरम्मत नहीं कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन




पाइप लाइन के लिए खोद दी सड़क
फोटो
स्टेशन रोड पर पिछले महीने एक काॅलोनी में पानी के लिए सड़क खोदकर काम किया गया। इसके बाद घरों में पाइप लाइन तो डाल दी गई, लेकिन ठेकेदार ने सड़क को ऐसे ही छोड़ दिया। अब यहां गड्ढा हो गया है। दिन में तो लोगों को गड्ढा दिख जाता है पर रात में यहां हादसा होने का खतरा बना रहता है। हाल ही में हुई बारिश से गड्ढे में पानी भर गया।




सुभाषनगर में उधड़ी सड़क, हो रही परेशानी
फोटो

सुभाषनगर पुलिया से उतरते ही गुुरुद्वारे तक सड़क उधड़ी पड़ी है। दो दिन पूर्व हुई बारिश में सड़क के गड्ढे और गहरे हो गए। कुछ लोगों ने एक गड्ढे में ईंटें भर दीं। मार्च में शिवरात्रि पर नगर निगम ने यहां पैचवर्क के नाम पर बजरी से गड्ढे पाट दिए थे। कुछ ही दिन में यह बजरी बिखर गई। अब तो हाल और भी ज्यादा खराब है।



वर्जन

नगर निगम की सीमा में जहां-जहां सड़कें खराब हैं या गड्ढे हैं, उनको बरसात से पहले ठीक करा दिया जाएगा। - पुनीत ओझा, मुख्य अभियंता, निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed