फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Road Accident News Collision between two bikes in Bareilly, vehicle coming from behind trampled, four died

दर्दनाक: मांगने गए थे खुशियों की दुआ...आई मौत की खबर, मां बोली- अब हम किसके सहारे जिएंगे

Tue, 28 Feb 2023 08:32 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 28 Feb 2023 08:32 AM IST
सार

बरेली-पीलीभीत हाईवे पर सोमवार दोपहर आमने-सामने की टक्कर के बाद सड़क पर गिरे बाइक सवारों को पीछे से आया वाहन रौंदते हुए गुजर गया। इसमें दंपती और उनके पांच साल के बेटे समेत चार लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद पीछे से आ रहा एक अन्य बाइक सवार भी सड़क पर पड़ी बाइकों से टकरा गया। उसके समेत तीन लोग हादसे में घायल हुए हैं।

विज्ञापन
Road Accident News Collision between two bikes in Bareilly, vehicle coming from behind trampled, four died
road accident - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के नवाबगंज थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में चार लोगों की जान चली गई। हादसे की मुख्य वजह फिलहाल तेज रफ्तार और क्षमता से ज्यादा सवारियां बाइक पर बैठना पुष्ट हो रही है जिसकी वजह से अनियंत्रित वाहन पर काबू मुश्किल हो गया। सातों लोगों में किसी के पास हेलमेट नहीं था।
विज्ञापन


यातायात नियमों का पालन न करने की वजह से हादसे और इनमें मौतों का सिलसिला कम नहीं हो रहा है। पीलीभीत जिले की सीमा पर हुआ यह हादसा साफतौर पर नियमों की अनदेखी की वजह से ही हुआ। यहां पीलीभीत के धर्मस्थल से मन्नत मांगकर लौट रहे जाकिर और उनके परिवार के सदस्यों के लिए यह हादसा सबसे ज्यादा दुखदायी साबित हुआ।
विज्ञापन


एक बाइक पर बड़े और बच्चों समेत पांच लोग सवार थे। सामने से बाइक पर आ रहे अर्जुन से इनकी बाइक भिड़ी। घटनास्थल पर मौजूद लोग बताते हैं कि बाइकों की स्पीड तेज थी। अर्जुन ने तो कुछ संभलने की कोशिश की पर जाकिर की बाइक अनियंत्रित हो गई। इस बीच अर्जुन के पीछे से आ रहा बड़ा वाहन इन्हें रौंदकर निकल गया और इनकी बाइकों में अजयप्रिय की तेज रफ्तार बाइक भिड़ गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अर्जुन और अजयप्रिय भी हेलमेट नहीं लगाए थे। रफ्तार इतनी तेज थी कि शुरू में दोनों बाइक सवार सिर के बल सड़क पर गिरे थे। जबकि तीसरी बाइक पर बैठने वाले अजयप्रिय के पीठ और पैरों में चोटें आईं।

मौत से शादी की खुशियां मातम में बदलीं
धौरेरा के पास हुए सड़क हादसे में मरने वाला अर्जुन पीलीभीत के मोहल्ला गौहनिया का निवासी था। भाई की शादी से लौटते वक्त उसके साथ ये घटना हो गई। 20 साल का अर्जुन जयपुर में मजदूरी करता था। 20 फरवरी को अपने भाई होशियार सिंह की शादी में शामिल होने आया था। 

 

सोमवार को बरेली के मुड़िया अहमद नगर में समाजसेवी रमेश गंगवार ने 251 कन्याओं की शादी कराई थी। इसमें अर्जुन के भाई होशियार सिंह भी दूल्हा बने थे। शादी की दावत खाकर अर्जुन बाइक से घर लौट रहा था तभी हादसा हो गया। उसकी मौत की जानकारी मिलते ही परिजन पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंच गए। शादी के घर में खुशियों की जगह मातम में बदल गईं। 
 

मांगने गए थे खुशियों की दुआ, आई मौत की खबर
सड़क हादसे में बेटे बहू और नाती की मौत की खबर सुनकर मोहम्मद उमर और उनकी पत्नी शमीम बानो पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है। एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। जिसने भी सुना वह उनके घर की ओर दौड़ता चला आया। 


 

साठ साल के मोहम्मद उमर रोते हुए कह रहे थे कि मेरा तो परिवार ही खत्म हो गया। मेरे बुढ़ापे का सहारा ही कुदरत ने छीन लिया। मृतक जाकिर की मां शमीम बानो का बुरा हाल था। परिजन उन्हें दिलासा दे रहे थे। 

 

वह कह रही थीं कि बहू-नाती और बेटी के साथ जाकिर दरगाह पर खुशियों की दुआ मांगने गया था। हमें क्या पता था कि मनहूस खबर मिलेगी। अब हम किसके सहारे जिएंगे। जो भी जाकिर के घर पहुंचा उसकी आंखें नम होती चली गईं। 

 

जिला अस्पताल पहुंचे घायल तो जुटी भीड़
नवाबगंज सड़क हादसे के तीन घायलों को शाम के वक्त जिला अस्पताल लाया गया। यहां इनके पीछे काफी संख्या में लोग पहुंच गए। देखते ही देखते काफी भीड़ गई। अस्पताल स्टाफ ने इनका इलाज शुरू किया। बताया गया कि तीनों खतरे से बाहर हैं। देर रात किशोरी मुस्कान यहां भर्ती थी। वह बेसुध हालत में थी, परिवार के कई लोग उसके पास बैठे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed