{"_id":"63982c4f91d8340e0053c8ac","slug":"road-accident-in-lakhimpur-kheri-private-bus-tramples-bike-riders-many-killed-and-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"Road Accident: लखीमपुर खीरी में दर्दनाक हादसा, निजी बस ने बाइक सवारों को रौंदा, तीन की मौत कई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Road Accident: लखीमपुर खीरी में दर्दनाक हादसा, निजी बस ने बाइक सवारों को रौंदा, तीन की मौत कई घायल
Tue, 13 Dec 2022 01:12 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 13 Dec 2022 01:12 PM IST
सार
लखीमपुर खीरी के निघासन में एक तेज रफ्तार निजी बस ने सड़क पर चल रहे तीन लोगों को रौंद दिया और अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। बस के कुचलने से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि बस के अनियंत्रित होकर पलट गई, हादसे में 15 यात्री घायल हो गए।
विज्ञापन
हादसे के बाद मौके पर लगी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के निघासन में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि कई लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, निघासन थाना इलाके में ढखेरवा के तकिया तालाब के पास मंगलवार की सुबह 10 बजे के करीब धौरहरा से लखीमपुर जा रही तेज रफ्तार निजी बस ने सड़क पर चल रहे लोगों को रौंद दिया। इसके बाद बस बेकाबू होकर सड़क किनारे पलट गई। दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है, जबकि 15 लोग घायल हुए हैं।
मृतकों में मुकेश (24) पुत्र सुंदर लाल, मोनू (15) पुत्र कन्हैयालाल निवासी नौरंगाबाद मजरा रामलोक थाना धौरहरा जबकि बीरू उर्फ विशाल (30) पुत्र प्रदीप कुमार निवासी त्रिलोकपुर जिला श्रावस्ती की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस के जरिए रमियाबेहड़ सीएचसी में भर्ती कराया है, जबकि मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घटना की सूचना पर डीएम महेंद्र बहादुर सिंह और एसपी संजीव सुमन भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए।