{"_id":"619f5f4283582d067b2f06dc","slug":"road-accident-in-bareilly-sleeper-bus-rammed-into-school-bus","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली में सड़क हादसा: स्लीपर बस ने स्कूल बस में मारी टक्कर, दस से अधिक बच्चे घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली में सड़क हादसा: स्लीपर बस ने स्कूल बस में मारी टक्कर, दस से अधिक बच्चे घायल
Thu, 25 Nov 2021 03:32 PM IST
प्रशांत कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Thu, 25 Nov 2021 03:32 PM IST
सार
भमोरा थाना क्षेत्र में एक स्कूल बस औऱ यात्री बस की टक्कर हो गई। जिसमें दस से अधिक बच्चे घायल हुए हैं। सभी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त स्कूल बस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में बदायूं रोड पर भमोरा थाना क्षेत्र में चाड़पुर के पास गुरुवार को दर्दनाक हादसा हुआ। स्लीपर बस ने सिटी पब्लिक स्कूल, देवचरा की बस में टक्कर मार दी। इस हादसे में दस से अधिक बच्चे घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिसमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
उधर, बच्चों के घायल होने की सूचना मिलते ही विद्यालय में हड़कंप मच गया। विद्यालय की ओर से घायल बच्चों के अभिभावकों को सूचना दी गई। आनन-फानन सभी अभिभावक अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन