फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Rising to Sun Maiya called Chhath

उगते सूर्य को अर्घ्य से छठ मैया का आह्वान

Thu, 19 Nov 2015 01:11 AM IST
Updated Thu, 19 Nov 2015 01:11 AM IST
विज्ञापन
Rising to Sun Maiya called Chhath
बरेली। लोक आस्था का छठ उत्सव बुधवार को सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ पूरा हो गया। शहर में कई मंदिरों के कुंड, रामगंगा तट और इज्जतनगर में नकटिया नदी घाट पर जुटीं महिलाओं ने पूरे भक्तिभाव के साथ अर्घ्य देकर डाला में सजाई परंपरागत सामग्री से छठ मैया का विधिवत पूजन-अर्चन किया। अपने परिवार के लिए मंगलकामना की। इज्जतनगर के शिव-पार्वती मंदिर, सदर कैंट के धोपेश्वरनाथ मंदिर, रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के शिव मंदिर और सिद्धार्थनगर के बजरंगबली मंदिर के कुंडों में जुटे शहर में रहने वाले पूर्वांचल परिवारों ने छठ पर्व के प्रति अपनी गहरी आस्था व्यक्त की। इन मंदिरों और रामगंगा तथा नकटिया नदी के तट पर आधी रात के बाद से ही भक्तों ने जुटना शुरू कर दिया था। रात दो बजे तक सैकड़ों परिवार इन स्थलों पर जुट चुके थे। आस्था भक्ति और आस्था का अनूठा संगम इन तटोें पर दिख रहा था।
विज्ञापन

कुंड के जल में तमाम व्रती महिलाएं भोर में चार बजे से ही खड़ी हो गईं और सूर्य की पहली किरण आकाश से जमीन पर फैलने के बाद तक खड़ी रहीं। जैसे ही सूर्य के दर्शन हुए छठ मैया और सूर्य देव के जयकारों से कुंड और तट गूंज उठे। शंखध्वनि के बीच मंत्रोच्चारण किए गए। माथे पर लंबा से टकी लगाए व्रती महिलाएं ध्यानमुद्रा में सूर्य का नमन करने लगीं। इज्जतनगर स्थित शिव मंदिर में ललिता पांडेय, रागिनी, ऊषा, प्रीति, सानिया महिलाओं ने मंगलगीत भी गाए। शहर में रहने वाले पूर्वांचल परिवारों में चार दिन से छठ उत्सव का माहौल था। उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ पूजा संपन्न हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed