{"_id":"6ac2adf8c5482bd1890c6b38","slug":"rising-titans-and-gaj-green-challengers-registered-victories-bareilly-news-c-4-bly1015-980932-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: राइजिंग टाइटंस और गज ग्रीन चैलेंजर्स ने दर्ज की जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: राइजिंग टाइटंस और गज ग्रीन चैलेंजर्स ने दर्ज की जीत
Mon, 05 Oct 2026 01:20 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Mon, 05 Oct 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
बरेली। स्पोर्ट्स हब में आयोजित हो रही बिग बॉयज लीग में राइजिंग टाइटंस बीबीएल और गज ग्रीन चैलेंजर्स ने अपने-अपने प्रतिद्वंद्वियों पर जीत हासिल की। दिन के पहले मुकाबले में राइजिंग टाइटंस बीबीएल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। 19.5 ओवरों में 258 रनों का स्कोर बनाया। दिलप्रीत सिंह ने 46 गेंदों में 13 चौकों और चार छक्कों की मदद से 94 रन बनाए। सैफ रजा घोसी ने 56 रन और केशव शर्मा ने 31 रनों का योगदान दिया। जवाबी पारी में श्रीजनी सुपरकिंग्स की टीम 20 ओवरों में 209 रन ही बना सकी। टीम के बल्लेबाज शिव प्रकाश शुक्ला ने 127 रनों की शतकीय पारी खेली। 94 रन बनाने और एक विकेट लेने पर दिलप्रीत सिंह को मैन ऑफ द मैच चुना गया। दिन के दूसरे मुकाबले में हैपनिंग बरेली क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में आठ विकेट खोकर 115 रन बनाए। बॉबी ने नाबाद 44 रनों की पारी खेली। वहीं, जवाबी पारी में गज ग्रीन चैलेंजर्स की टीम ने 14.4 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 117 रन बनाकर एकतरफा जीत दर्ज की। टीम की जीत में मनोज ने 26 गेंदों पर पांच चौकों और तीन छक्कों की मदद से नाबाद 50 रन बनाए। कप्तान गगन मेहरोत्रा ने 30 रन बनाए। अर्धशतकीय पारी के लिए मनोज को मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा गया।
विज्ञापन