{"_id":"69962508c6a8cd5eff014a56","slug":"rihan-selected-for-sri-lanka-international-para-cricket-tour-bareilly-news-c-4-vns1074-828847-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: रिहान का श्रीलंका इंटरनेशनल पैरा क्रिकेट टूर के लिए चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: रिहान का श्रीलंका इंटरनेशनल पैरा क्रिकेट टूर के लिए चयन
Thu, 19 Feb 2026 02:16 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Thu, 19 Feb 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
बरेली। द पैरा क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया और श्रीलंका फिजिकली चैलेंज्ड क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से श्रीलंका में 25 फरवरी से दो मार्च तक पैरा क्रिकेट की तीन मैचों की वनडे सीरीज का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरे के लिए चयनित भारतीय पैरा क्रिकेट टीम में जिले के स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे खिलाड़ी रिहान अहमद का चयन हुआ है। इस अवसर पर रिहान को पैरा क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया की ओर से भारतीय टीम में शामिल किया गया है। चयन समिति के अनुसार उनका चयन उनके निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण को ध्यान में रखते हुए किया गया है। अब उन्हें 25 फरवरी को चेन्नई में रिपोर्ट करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन