फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Right to education is getting merged in the merger of schools

Bareilly News: स्कूलों के विलय में विलीन हो रहा शिक्षा का अधिकार

Sun, 13 Jul 2025 02:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jul 2025 02:56 AM IST
विज्ञापन
Right to education is getting merged in the merger of schools
बरेली। जिले में 617 परिषदीय स्कूलों के विलय का फैसला विद्यार्थियों के भविष्य पर भारी पड़ रहा है। विलय के बाद स्कूलों में विद्यार्थियों की उपस्थिति में भारी गिरावट दर्ज की जा रही है। बच्चे शिक्षा के अधिकार से वंचित हो रहे हैं। अभिभावक और शिक्षाविद शासन के इस निर्णय पर सवाल उठा रहे हैं। स्कूलों की दूरी और नए वातावरण में समायोजन की समस्या बच्चों को स्कूल छोड़ने के लिए विवश कर रही है।
विज्ञापन

आलमपुर जाफराबाद ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय तुमड़िया का विलय प्राथमिक विद्यालय पनवड़िया में किया गया है। इन दोनों स्कूलों के बीच करीब डेढ़ किलोमीटर की दूरी होने के कारण तुमड़िया के करीब 50 प्रतिशत बच्चों ने स्कूल आना छोड़ दिया है। प्रधानाध्यापक आलिव हुसैन के मुताबिक, तुमड़िया में पहले 36 और पनवड़िया में 60 बच्चे पंजीकृत थे। विलय के बाद भी बच्चों की संख्या में ज्यादा इजाफा नहीं हुआ है। कई विद्यार्थी अब स्थानांतरण प्रमाण पत्र (टीसी) लेने आ रहे हैं। इससे साफ है कि वह अपनी पढ़ाई जारी रखने में असमर्थ महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन

इसी तरह प्राथमिक विद्यालय मढ़ी के 18 विद्यार्थियों का विलय पीएमश्री बिगोई आलमपुर में हुआ है। यहां 130 बच्चे पहले से पंजीकृत है। इन दोनों स्कूलों के बीच करीब चार किलोमीटर दूरी है। विलय के बाद से मढ़ी का एक भी विद्यार्थी नए स्कूल तक नहीं पहुंचा है। यह स्पष्ट रूप से दर्शाता है कि विद्यार्थियों को नए वातावरण में समायोजित होने और बढ़ी हुई दूरी तय करने में काफी परेशानी हो रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


--
कम नामांकन वाले स्कूलों को विलय कर अच्छी पढ़ाई मुहैया कराना ही विभाग का उद्देश्य है। तुमड़िया और मढ़ी के मामले की जानकारी नहीं है। सोमवार को इसकी जांच के आदेश दिए जाएंगे। इसके पीछे की वजह पता की जाएगी। - संजय सिंह, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed