फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Right now four hours relaxation in curfew ... the matter of relief after the mandate

अभी कर्फ्यू में चार घंटे की ढील...बाकी राहत की बात शासनादेश के बाद

Sun, 31 May 2020 01:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
Right now four hours relaxation in curfew ... the matter of relief after the mandate
लॉकडाउन हटने से पहले ही बाजारों में जुट रही है भयंकर भीड़। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

शासन की एडवाइजरी न मिलने तक लॉकडाउन-फोर की ही लागू रहेंगी पाबंदियां
विज्ञापन

प्रशासन का कहना है कि किसी हालत में नहीं दिया जाएगा भीड़ को बढ़ावा

बरेली। एक जून से लागू हो रहे अनलॉक-1 में कर्फ्यू में चार घंटे की राहत दी गई है। नई गाइड लाइंस के बाद रात के कर्फ्यू का समय कम करके रात नौ से सुबह पांच बजे कर दिया गया है, जबकि पहले इसका समय शाम सात से सुबह सात बजे तक था। इसके अलावा अभी कोई और राहत नहीं दी गई है। प्रशासन का कहना है कि किसी भी सूरत में भीड़ को बढ़ावा नहीं दिया जा सकता है। इसलिए मार्केट के रोस्टर में भी अभी कोई बदलाव नहीं किया जा रहा। राज्य सरकार की गाइडलाइन आने के बाद ही कोई दूसरी राहत दी जा सकती है।
केंद्र सरकार की ओर से जारी नई गाइड लाइंस में जनता को कई और राहत देने की घोषणा की गई है। हालांकि इसे लेकर व्यवस्थाओं में क्या परिवर्तन होंगे.. ये राज्य सरकार की ओर से एक-दो दिन बाद जारी एडवाइजरी से साफ होगा। हालांकि डीएम नितीश कुमार ने स्पष्ट कहा है कि कोरोना का खतरा कम नहीं हुआ है। इसलिए मार्केट व सार्वजनिक स्थलों पर भीड़ को बढ़ावा नहीं दिया जा सकता। डीएम का कहना है कि शाम के चार घंटे के कर्फ्यू में राहत दी जाएगी। हालांकि जरूरी सेवा के लिए आवागमन में छूट दी जाएगी।
विज्ञापन

होटल, रेस्टोरेंट ओर शापिंग मॉल वालों को भी शासन-प्रशासन की अनुमति का इंतजार
दो महीने से ज्यादा समय से होटल, रेस्तां और शॉपिंग मॉल बंद चल रहे हैं। इससे इन्हें काफी नुकसान झेलना पड़ा है। केंद्र सरकार ने इन्हें आठ जून से खोलने की गाइड लाइंस जारी कर दी है, लेकिन इन्हें खोलने की पाबंदी और शर्तों का निर्धारण शासन-प्रशासन को ही करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले से ही है टैंपो वालों को दो सवारियों के साथ अनुमति

डीएम नितीश कुमार ने बताया कि लॉकडाउन-फोर में ही टैंपो व ई-रिक्शा वालों को छूट मिल गई थी। टैंपो वाले अपनी मर्जी से ही सड़कों पर कम चल रहे थे। गौरतलब है कि अभी टैंपो में दो सवारी बैठने की अनुमति है। खर्च न निकल पाने की वजह से भी चालक रुचि नहीं दिखा रहे है।

भक्तगण को भी आठ जून का इंतजार

लॉकडाउन पांच में मंदिर के साथ धार्मिक स्थल खोलने की अनुुमति भी मिली है। सामाजिक दूरी के लिए प्रशासन इसके लिए क्या रूपरेखा बनाएगा, ये बाद में पता चलेगा, लेकिन लंबे समय से मंदिर न पहुंच पाने वाले भक्तों का इंतजार आठ जून को खत्म हो जाएगा।

लॉकडाउन-पांच में क्या राहत रहेंगी, इस पर कुछ बता पाना अभी मुश्किल है। हालांकि भीड़ को बढ़ावा नहीं दिया जाएगा। बाकी राज्य की एडवाइजरी के बाद सारी स्थिति स्पष्ट होगी। -नितीश कुुमार, जिलाधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed