गजब का संतुलन: बरेली में जिम्नास्ट ने दिखाए करतब, बैलेंसिंग बीम में रिद्धिमा प्रथम, अक्षिता को दूसरा स्थान
स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता में कई जिम्नास्ट ने अपने करतबों व गजब के संतुलन से सभी को दांतों तले अंगुलियां दबाने के लिए मजबूर कर दिया। प्रतिभागियों के करतबों पर दर्शक ताली बजाते दिखे।
विस्तार
बरेली के स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में मंगलवार को बालक वर्ग में 54 व बालिका वर्ग में 20 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। बालिका वर्ग की बैलेंसिंग बीम में रिद्धिमा सिंह पहले, अक्षिता शर्मा दूसरे व आबिका तीसरे स्थान पर रहीं। बालटिंग हार्स में रितिका को पहला, कृषिका को दूसरा व प्राधि शर्मा को तीसरा स्थान मिला।
फ्लोर एक्सरसाइज में आर्शी पहले, अंकिता दूसरे व लक्षिता तीसरे स्थान पर रहीं। अनइवन बार्स में चांदनी को पहला, दिशा को दूसरा व सारिका को तीसरा स्थान मिला। व्यक्तिगत चैंपियनशिप में आराध्या ने पहले, शगुन ने दूसरे व तान्या ने तीसरे स्थान पर कब्जा जमाया।
बालक वर्ग के पामेल्ड हार्स में निकेत सिन्हा प्रथम, प्रारब्ध शर्मा द्वितीय व जतिन नायक तृतीय स्थान पर रहे। बालटिंग हार्स में अमन गुप्ता ने पहला, राज कश्यप ने दूसरा व संभव अग्रवाल ने तीसरा स्थान हासिल किया।
फ्लोर एक्सरसाइज में ये जीते
फ्लोर एक्सरसाइज में अमन सागर ने पहले, सौम्य सिंह ने दूसरे व रीदांक ने तीसरे पायदान पर कब्जा जमाया। क्षैतिज बार में आदित्य राजपूत प्रथम, पृथ्वी द्वितीय व ऋषभ सागर तृतीय स्थान पर रहे।
समानांतर बार में राघव पहले, अभिनंदन दूसरे व अक्षत तीसरे स्थान पर रहे। रिंग में दीपांशु गुप्ता प्रथम, शेखर सागर द्वितीय व तेजस्व शर्मा तृतीय स्थान पर रहे। व्यक्तिगत चैंपियनशिप में अक्षत प्रजापति ने पहला, अनुराग सिंह ने दूसरा व ओजस्व ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विजेताओं को किया पुरस्कृत
मुख्य अतिथि उप्र व्यापारी कल्याण बोर्ड के सदस्य पवन अरोरा, विशिष्ट अतिथि जिला हैंडबॉल संघ के सचिव फसील बेग, जिला जिम्नास्टिक संघ के सचिव संतोष कुमार शर्मा ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इससे पहले प्रतियोगिता का उद्घाटन अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी पदमवीर सिंह ने किया। इस दौरान राजेश यादव, किशनलाल, योगिता कुमारी, दिव्यांशी शर्मा, वैष्णवी वैश्य आदि मौजूद रहीं।