फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Revised: The politics of dynasty, familyism is over

संशोधित: वंशवाद, परिवारवाद की राजनीति खत्म हुई

Mon, 25 Dec 2023 02:10 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Mon, 25 Dec 2023 02:10 AM IST
विज्ञापन
Revised: The politics of dynasty, familyism is over
रिठौरा (बरेली)। नगर पंचायत कार्यालय परिसर में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत आयोजित कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि वंशवाद और परिवारवाद की राजनीति का अब खत्म हो गई। अब जनता काम के आधार पर आकलन करती है। गरीब, नौजवान, महिलाएं और किसान ही अब सबसे बड़ी जाति हैं।
विज्ञापन

परिसर में कृषि, समाज कल्याण, शिक्षा, स्वास्थ्य सहित विभिन्न विभागों की ओर से स्टॉल लगाए गए थे। उपमुख्यमंत्री ने इनका निरीक्षण किया। लाभार्थियों से सीधा संवाद करते हुए पूछा कि योजना का लाभ पाने के लिए किसी को रिश्वत तो नहीं देनी पड़ी। पात्रों को ही योजनाओं का लाभ मिले यह सुनिश्चित करने के निर्देश जिम्मेदारों को दिए। कहा कि जब हम आजादी की सौवीं वर्षगांठ मनाएंगे तब भारत विकसित राष्ट्र होगा। लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं के प्रतीकात्मक पत्र वितरित किए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सपा का नारा था कि खाली प्लॉट हमारा है। आज देश भर से माफियाओं का खात्मा हो गया है। केंद्र में तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी प्रचंड बहुमत से सरकार बनाने जा रही है। बरेली मंडल की सभी सीटों पर भाजपा बड़े अंतर से जीत दर्ज करेगी। इस दौरान भाजपा के ब्रज क्षेत्र के अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य, जिला अध्यक्ष पवन शर्मा, जिला प्रभारी देवेंद्र चौधरी, पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद संतोष गंगवार, पूर्व मंत्री बहोरन लाल मौर्य, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, मेयर उमेश गौतम, विधायक डॉ. एमपी आर्य, डॉ. डीसी वर्मा, एमएलसी महाराज सिंह, पूर्व मंत्री छत्रपाल सिंह गंगवार, मीडिया प्रभारी अंकित महेश्वरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed