फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Revised... Attempt to overturn a passenger train by placing stones on the railway track

Bareilly News: संशोधित... रेल पटरी पर पत्थर रखकर पैसेंजर ट्रेन पलटाने की कोशिश

Wed, 15 Jan 2025 01:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
Revised... Attempt to overturn a passenger train by placing stones on the railway track
नवाबगंज। बरेली-पीलीभीत रेलखंड में अराजक तत्वों ने पटरी पर पत्थर रखकर टनकपुर से बरेली सिटी आ रही पैसेंजर ट्रेन को पलटाने की कोशिश की। ट्रेन के इंजन से टकराकर पत्थर के टुकड़े-टुकडे हो गए। सीनियर सेक्शन इंजीनियर (रेल पथ) ने नवाबगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

टनकपुर से बरेली सिटी आने वाली 75302 सवारी गाड़ी सोमवार शाम 5:45 बजे शाही रेलवे स्टेशन से छूटकर बिजौरिया रेलवे स्टेशन की ओर आ रही थी। बिजौरिया रेलवे स्टेशन के पास किसी ने रेल पटरी पर पत्थर रखकर ट्रेन को पलटाने की कोशिश की। ट्रेन के इंजन से टकराने के बाद पत्थर के दो टुकड़े हो गए। इससे इंजन का रेलगार्ड तिरछा हो गया। गनीमत रही कि बड़ा हादसा नहीं हुआ। पीलीभीत रेलपथ के सीनियर सेक्शन इंजीनियर नेत्रपाल सिंह की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed