Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Review conducted on the determination of examination centers for malpractice-free board exams

Bareilly News: नकलविहीन बोर्ड परीक्षाओं के लिए केंद्र निर्धारण की हुई समीक्षा

Thu, 05 Nov 2026 02:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2026 02:57 AM IST
विज्ञापन
Review conducted on the determination of examination centers for malpractice-free board exams
बरेली। कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में वर्ष 2027 में आयोजित होने वाली यूपी बोर्ड परीक्षाओं के परीक्षा केंद्रों के निर्धारण को लेकर बुधवार को जिला स्तरीय समिति की बैठक संपन्न हुई। इस दौरान आगामी बोर्ड परीक्षाओं को देखते हुए केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया की विस्तृत समीक्षा की गई।
विज्ञापन


समीक्षा बैठक के दौरान विद्यालयों में उपलब्ध बुनियादी सुविधाओं, कक्षों की संख्या, छात्र-छात्राओं के बैठने की व्यवस्था, पेयजल, विद्युत व्यवस्था, सीसी कैमरों की सक्रियता और सुरक्षा से जुड़े सभी पहलुओं का आकलन किया गया। अधिकारियों को यह विशेष हिदायत दी गई कि परीक्षा केंद्रों के चयन में पूरी तरह से पारदर्शिता और निष्पक्षता बरती जाए।
विज्ञापन

निर्धारित समयसीमा के भीतर केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया को पूरा करने पर जोर देते हुए जिला प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षाएं पूरी तरह से शांतिपूर्ण, नकलविहीन और सुचारु रूप से संपन्न होनी चाहिए। बैठक में अपर जिलाधिकारी नगर अविनाश त्रिपाठी और जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अजीत कुमार समेत जिले के सभी उप जिलाधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed