फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Reverse movement of mercury in Pachhua... the city remained wrapped in a blanket of fog.

Bareilly News: पछुआ में पारे की उल्टी चाल... कोहरे की चादर में लिपटा रहा शहर

Thu, 02 Jan 2025 02:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
Reverse movement of mercury in Pachhua... the city remained wrapped in a blanket of fog.
बरेली। पछुआ में पारा उल्टी चाल चल रहा है। बुधवार को भी शहर कोहरे की गिरफ्त में रहा। सर्द हवा शहरवासियों को ठिठुराती रही। दिनभर लोग धूप के लिए तरसते रहे। अधिकतम तापमान दो डिग्री लुढ़ककर सामान्य से सात डिग्री कम 13.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। न्यूनतम तापमान एक डिग्री लुढ़ककर सामान्य से तीन डिग्री कम 10.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। नमी 85 फीसदी रही। मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को भी घना कोहरा छाने और शीत दिन का यलो अलर्ट जारी किया है। तापमान में दो से तीन डिग्री गिरावट का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन

कड़ाके की ठंड से शहर की कई प्रमुख सड़कों पर वाहनों की आवाजाही और बाजारों में ग्राहकों की तादाद आमदिनों के सापेक्ष खासी कम रही। सार्वजनिक स्थलों पर लोग अलाव सेंकते नजर आए। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र से जारी बुलेटिन के अनुसार, पहाड़ों से आ रही सर्द पछुआ हवा की वजह से मैदानी इलाकों में शीतलहर का दौर 72 घंटों से जारी है।बुधवार शाम चार बजे से ही शहर में अंधेरा सा छाने लगा। हवा चलने से शहर में कोहरा का असर कम रहा, पर बाहरी इलाकों में कोहरे की घनी चादर तनी रही।
विज्ञापन


ओपीडी में घटे 40 फीसदी मरीज
ठंड के असर से जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की तादाद भी घटने लगी है। यहां आमदिनों में एक हजार से ज्यादा मरीजों के पर्चे बनते हैं, पर बृहस्पतिवार को करीब छह सौ ही नए पर्चे बने। लिहाजा, दोपहर एक बजे तक पर्चा काउंटर लगभग खाली हो गया। ओपीडी में भी मरीजों की कतार कम रही। पैथोलॉजी में रोजाना औसतन हो रही तीन सौ जांचों का आंकड़ा घटकर दो सौ पर आ ठिठका।
विज्ञापन
विज्ञापन


माइल्ड निमोनिया की चपेट में बच्चे और बुजुर्ग
फिजिशियन डॉ. वैभव शुक्ला के मुताबिक ओपीडी में इलाज के पहुंच रहे मरीजों में ज्यादातर श्वांस रोगी हैं। उनमें सांस फूलने, माइल्ड निमोनिया के लक्षण मिल रहे हैं। उन्हें भर्ती किया जा रहा है। इमरजेंसी में भर्ती मरीजों में से करीब 40 फीसदी सांस के मरीज हैं, जिनकी उम्र 60 साल से ज्यादा है। चाइल्ड ओपीडी में इलाज के लिए पहुंच रहे बच्चों में ब्रोंकाइटिस, बुखार, कोल्ड डायरिया के केस ज्यादा हैं।
-
बचाव के उपाय
- कोहरा, धुंध होने पर मास्क जरूर लगाएं।
- गर्म कपड़ों से हाथ, पैर, कान को ढके रहें।
- रात में यात्रा न करें। मौसमी फल, सब्जियां खाएं।
- अंगीठी, ब्लोअर चलाएं, पर वेंटिलेशन रखें।
- सुबह-शाम घर से न निकलें। गुनगुना पानी पीएं।
- तबीयत बिगड़ने पर चिकित्सक से परामर्श लें।
-
मौसम इनपुट
13.2
10.3
बर्फीली हवा चलेगी। कोहरा छाया रहेगा।
सूर्योदय 7:05
सूर्यास्त 5:28
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed