फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Reunited with long-lost mother after two and a half years

Bareilly News: ढाई साल बाद मिली बिछड़ी मां

Tue, 07 Jul 2026 02:02 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Tue, 07 Jul 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Reunited with long-lost mother after two and a half years
भुता। दौलतपुर की प्रेमवती (80) करीब ढाई साल लापता थीं सोमवार को अपने बेटे मुनीष से मिल गईं। मां-बेटे के मिलन से परिवार और ग्रामीणों की आंखें नम हो गईं।
विज्ञापन

नवदिया के पूर्व प्रधान दीपक चौहान को एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया। फोन करने वाले ने ग्राम पंचायत और महिला के बारे में जानकारी मांगी। पूछताछ में पता चला कि प्रेमवती ढाई साल से लापता थीं, जिसकी रिपोर्ट मुनीष ने थाना भुता में दर्ज कराई थी। पुलिस उनकी तलाश कर रही थी। ग्राम पंचायत पोर्टल पर उपलब्ध जानकारी के आधार पर महिला की पहचान की पुष्टि हुई। इसके बाद उनके छोटे बेटे मुनीष से संपर्क कराया गया। परिवार के सदस्य थाना बंडा जनपद शाहजहांपुर के गांव खड़सार में ग्राम प्रधान के भाई सर्वेश कुमार पंडित जी के यहां पहुंचे, जहां मां-बेटे की मुलाकात हुई।
विज्ञापन

संपत्ति लेने के बाद बाहर छोड़ आया था बेटा
पुलिस के अनुसार, प्रेमवती के दो बेटे हैं, सोमबीर और मुनीष। सोमबीर ने मां के नाम की सात बीघा भूमि अपनी पत्नी के नाम दानपात्र लिखवा ली थी। इसके बाद वह उन्हें कहीं बाहर छोड़ आया था। मुनीष ने मां की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। मां के नहीं मिलने पर कोर्ट के आदेश से सोमबीर और उसकी पत्नी के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी, जिसकी पुलिस विवेचना कर रही थी। सीओ फरीदपुर संदीप सिंह ने बताया कि पुलिस अब मंगलवार को प्रेमवती के बयान कोर्ट में दर्ज कराएगी। उसके आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। महिला को पूर्व प्रधान दीपक चौहान की सुपुर्दगी में दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed