फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Retired secretary was shot with five bullets post mortem report reveals

Bareilly: रिटायर्ड सचिव को मारी गई थीं पांच गोलियां, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा; करीबी पर हत्या का शक

Tue, 16 Jan 2024 03:48 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 16 Jan 2024 03:48 PM IST
सार

सहकारी समिति के रिटायर्ड सचिव ब्रह्मपाल सिंह (70) की उनके पैतृक गांव बमियाना में गोली मारकर हत्या कर दी गई। उनका शव रविवार रात चकरोड पर मिला था। हत्या के पीछे संपत्ति विवाद की आशंका है। 

विज्ञापन
Retired secretary was shot with five bullets post mortem report reveals
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के भमोरा थाना क्षेत्र के गांव बमियाना में रिटायर्ड सचिव ब्रह्मपाल सिंह को पांच गोलियां मारी गई थीं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हुई। पोस्टमॉर्टम प्रक्रिया के दौरान ही शव को जिला अस्पताल के एक्सरे कक्ष भिजवाया गया। एक्सरे में पता लगा कि दो गोलियां पीठ में, एक गाल, एक सिर व एक माथे पर मारी गई थीं। 

विज्ञापन


इनमें पीठ, माथे व सिर की गोलियां पार हो गई थीं। अधिकतर गोलियां 12 बोर के तमंचे से मारी लग रही थीं, जिनके छर्रे उनके शरीर में फैल चुके थे। दो फायर 315 बोर के भी लग रहे थे। ऐसा लग रहा था कि मारने वाले उनसे बेहद नफरत करते थे और किसी कीमत पर जिंदा छोड़ना नहीं चाहते थे।
विज्ञापन


संपत्ति विवाद की आशंका
परिजनों ने किसी से दुश्मनी से इनकार किया था। सोमवार को अंतिम संस्कार के साथ ही चर्चा में कुछ बातें सामने आने लगी हैं। चर्चा है कि ब्रह्मपाल को उनकी ससुराल में जमीन मिली थी। इससे भी कुछ लोगों को परेशानी थी। एक-दो दिन में खुलासा होने के आसार हैं। एसपी देहात मुकेश मिश्रा ने बताया कि टीम गांव व आसपास इलाके में पूछताछ करने के साथ ही सीसीटीवी चेक कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

खेत के पास मिला था शव 
सहकारी समिति के रिटायर्ड सचिव ब्रह्मपाल सिंह (70) की उनके पैतृक गांव बमियाना में गोली मारकर हत्या कर दी गई। उनका शव रविवार रात उनके खेत के पास चकरोड पर मिला था। इस मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट कराई गई है।

मृतक के बेटे शैलेंद्र ने बताया कि पिता ब्रह्मपाल सिंह सहकारी समिति में सचिव के पद से दस साल पहले सेवानिवृत्त हुए थे। वह शहर के सुभाषनगर इलाके की राजीव कॉलोनी में परिवार के साथ रहते थे। पिता रोज ट्रेन से पैतृक गांव बमियाना आते-जाते थे। रविवार को भी गांव गए थे, जहां उनकी हत्या कर दी गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed