फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Retired Kanungo who came to join the wedding procession died after being hit by an unknown vehicle

Bareilly News: बारात में शामिल होने आए रिटायर्ड कानून-गो की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत

Sat, 08 Feb 2025 02:32 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sat, 08 Feb 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
Retired Kanungo who came to join the wedding procession died after being hit by an unknown vehicle
आंवला। रिश्तेदार की बेटी की शादी में शामिल होने आए सेवानिवृत्त कानूनगो की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। एक बाइक सवार भी घायल हुआ है। टक्कर मारने वाले वाहन का देर रात तक पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के खनगवां श्याम निवासी शिशुपाल सिंह (75) एक रिश्तेदार की बेटी की शादी समारोह में शामिल होने के लिए आंवला आए थे। रात करीब दस बजे रेलवे स्टेशन रोड स्थित एक बरातघर में शादी की रस्में चल रहीं थीं। इसी दौरान वह बरात देखने के लिए सड़क के दूसरी ओर जाकर खड़े हो गए। इसी दौरान तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें चपेट में ले लिया। एक बाइक सवार भी हादसे में घायल हो गया।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची डायल 112 घायलों को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची। यहां चिकित्सक ने जांच के बाद शिशुपाल सिंह को मृत घोषित कर दिया। मोहल्ला ताड़गंज निवासी घायल बाइक सवार आसिफ को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed