फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Results of negligence of human-livelihood struggle: SP

मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटना लापरवाही का परिणाम : एसपी

Sun, 23 Jun 2024 04:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2024 04:25 AM IST
विज्ञापन
Results of negligence of human-livelihood struggle: SP
रेडक्रास सोसायटी के स्वास्थ्य ​शिविर के समापन पर सम्मानित करते डीएफओ । स्रोत - आयोजक
पीलीभीत। पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय ने कहा है कि मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं में अब तक मानव की लापरवाही सामने आई है। हम इंसान होने के बाद भी मुसीबत स्वयं बुलाते हैं। उन्होंने ट्रिपल राइडिंग का उदाहरण भी दिया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक शनिवार की दोपहर अमरिया विकासखंड के गांव धनकुनी में रेडक्रास सोसाइटी की ओर से वन एवं स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से आयोजित विश्व पर्यावरण दिवस से आरंभ किए स्वास्थ्य एवं जागरूकता शिविरों के समापन कार्यक्रम में पहुंचे। उन्होंने कहा कि तापमान अपने चरम पर है। इससे निपटने के लिए अपने घर के आसपास तथा अन्य स्थानों पर पौधरोपण अवश्य करें।
विज्ञापन

इससे पूर्व पीलीभीत टाइगर रिजर्व के उपनिदेशक मनीष सिंह ने ग्रामीणों को वन्यजीवों से सतर्क रहने के लिए कहा। उन्होंने बताया कि बाघ बहुत शर्मिला प्राणी होता है। वह स्वयं पहले हमला नहीं करता, हमें उससे सीधे टकराने का प्रयास नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने यह भी कहा कि तेंदुआ बहुत अधिक चालाक वन्यजीव है। उन्होंने ग्रामीणों को अपने घरों के आसपास झाड़ झंकाड़ न रखने, घर के आसपास रोशनी की व्यवस्था करने तथा रात में अकेले न निकलने की बात कही।
रेडक्रास सोसाइटी के अवैतनिक सचिव कौशलेंद्र भदौरिया ने शिविरों की आख्या प्रस्तुत करते हुए बताया कि इन शिविरों से अब तक 13 सौ से अधिक रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उनको निशुल्क दवाएं वितरित की जा चुकीं हैं।

कार्यक्रम का संचालन सोसाइटी की प्रबंध समिति के सदस्य डॉ.अमिताभ अग्निहोत्री ने किया। इस अवसर पर सोसाइटी की ओर से निशुल्क चिकित्सा में लगी टीम के डॉ.प्रभात मिश्र, स्टाफ नर्स फहीम अली, फार्मासिस्ट पवन वर्मा, लैब सहायक विशाल तथा पायलट संजय वर्मा को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed