फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Restaurants remain closed when people have a holiday

जब लोगों की छुट्टी होती है तो बंद रहते हैं रेस्टोरेंट

Wed, 07 Jul 2021 01:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jul 2021 01:13 AM IST
विज्ञापन
Restaurants remain closed when people have a holiday
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : demo photo

रेस्टोरेंट व्यवसायी बोले- शनिवार, रविवार को भी खुले बाजार तो बने बात

विज्ञापन
बरेली। लॉकडाउन की पाबंदियां हट चुकी हैं। सोमवार से जिम, स्टेडियम और सिनेमाघर भी खुल चुके हैं मगर रेस्टोरेंट व्यवसायी अब भी मुश्किल में हैं। उनका कहना है कि शनिवार और रविवार की बंदी रेस्टोरेंट व्यवसाय को उबरने नहीं दे रही है। उनका कहना है कि छुट्टी के दिन रेस्टोरेंट के लिए बहुत महत्वपूर्ण होते हैं। क्योंकि खाली वक्त में ही परिवार बाहर घूमने निकलते हैं और रेस्टोरेंट में खाना खाते हैं। अगर इन दोनों दिनों में रेस्टोरेंट बंद रहेंगे तो व्यवसाय पटरी पर कैसे आ पाएगा। रेस्टोरेंट संचालकों की मांग है कि शनिवार और रविवार को रेस्टोरेंट बंद रखने की पाबंदी भी हटाई जाए, ताकि उनका पटरी से उतर चुका उनका व्यवसाय फिर से चलने लगे।

‘दो दिन की साप्ताहिक बंदी अब नहीं होनी चाहिए। सभी दिन बाजार खुले तो हो बात बन पाएगी।’ - सचिन सिंह, पीलीभीत बाईपास

‘पिछले सप्ताह से ही रेस्टोरेंट खोलने की छूट मिली है लेकिन शनिवार,रविवार की बंदी की वजह से व्यापार रफ्तार नहीं पकड़ पा रहा है।’ - सुनील अग्रवाल, पीलीभीत बाईपास

विज्ञापन

‘दो दिन की साप्ताहिक बंदी अब नहीं होनी चाहिए। कोरोना के मामले भी अब नहीं रहे हैं। सावधानी के साथ सभी दिन बाजार खुलना चाहिए।’ - सुमित गंगवार, पीलीभीत बाईपास

विज्ञापन
विज्ञापन

‘अभी व्यापार को सिर्फ चार दिन सप्ताह में मिल पा रहे हैं। रेस्टोरेंट के लिहाज से शनिवार और रविवार व्यापार के लिहाज से महत्वपूर्ण होता है।’ - विशाल गौतम, पीलीभीत बाईपास 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed