फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Researchers will learn genome editing using CRISPR Cas technology

Bareilly News: क्रिस्पर कैस तकनीकी से जीनोम एडिटिंग सीखेंगे शोधार्थी

Tue, 04 Mar 2025 02:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 04 Mar 2025 02:39 AM IST
विज्ञापन
Researchers will learn genome editing using CRISPR Cas technology
- सीएआरआई में आठ विश्वविद्यालयों के प्रतिभागियों का प्रशिक्षण शुरू
विज्ञापन

बरेली। क्रिस्पर कैस तकनीकी से शोधार्थियों को जीनोम एडिटिंग सिखाने के लिए सोमवार से केंद्रीय पक्षी अनुसंधान संस्थान (सीएआरआई) में कार्यशाला शुरू हो गई है। इस कार्यशाला में छह राज्यों के आठ विश्वविद्यालय के शोधार्थी भाग ले रहे हैं। 10 दिनों तक चलने वाली इस कार्यशाला में जीनोम एडिटिंग से जुड़ी तमाम जानकारियां दी जाएगी।
प्रशिक्षण के पहले दिन कैडराड के पूर्व संयुक्त निदेशक डॉ. ऋषेंद्र वर्मा ने बताया कि क्रिस्पर कैस- 9, जीन-संपादन की एक अहम तकनीक है। उससे डीएनए में सटीक और कुशल तरीके से संशोधन किया जा सकता है। यह तकनीकी आनुवंशिक सूचना वाले डीएनए के सिरे को हटाने और जोड़ने में प्रयोग की जाती है। इसका प्रयोग जीन के कार्यव्यवहार, कृषि, चिकित्सा संबंधी कई बीमारियों के इलाज और रोकथाम में किया जा सकता है। कैडराड के संयुक्त निदेशक डॉ. सोहिनी डे ने कहा कि जीनोम एडिटिंग से पोल्ट्री स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए टीके बनाने में कर सकते हैं। सीएआरआई निदेशक डॉ. अशोक कुमार तिवारी ने बताया कि प्रशिक्षण का विषय पोल्ट्री में स्वास्थ्य और कल्याण को बढ़ाने के लिए जीनोम एडिटिंग है। पाठ्यक्रम निदेशक डॉ. गौतम कोल्लुरी ने प्रशिक्षण के बारे में संक्षिप्त रिपोर्ट प्रस्तुत की। प्रतिभागियों को प्रशिक्षण का उद्देश्य बताया।
विज्ञापन


उन्नत तकनीकी से रूबरू होने का मिलेगा मौका
कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों को फ्लो साइटोमेट्री, आरएनए सीक्वेंसिंग विश्लेषण, आर सॉफ्टवेयर, एसपीएसएस की हैंडलिंग जैसी अन्य उन्नत तकनीकों के बारे में जानने का मौका मिलेगा। व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। कार्यक्रम में प्रधान वैज्ञानिक डॉ. सिम्मी तोमर, डॉ. चंद्रदेव, डॉ. एमपी सागर, डॉ. मतीन अंसारी, डॉ. जयदीप रोकड़े, तकनीकी अधिकारी जयदीप अरोड़ा आदि थे। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed